फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Astronomers show first image of a black hole magnetic fields

ब्लैक होल: चुंबकीय क्षेत्र की पहली झलक, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

Fri, 26 Mar 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम , नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम , नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
सार
  • इवेंट होराइजन दूरबीन से सफलता, गैलेक्सी एम-87 के केंद्र में मौजूद है ब्लैक होल
loader
Astronomers show first image of a black hole magnetic fields
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अंतरिक्ष की सबसे बड़ी पहेली माने जाने वाले ब्लैक होल के चुंबकीय क्षेत्र की पहली झलक खगोल विज्ञानियों ने हासिल की है। इवेंट होराइजन दूरबीन की सहायता से इसे तैयार किया गया है।



यह चुंबकत्व बेहद गर्म और बेहद ऊंचे तापमान पर धधकती आग की तरह गैलेक्सी एम-87 के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल को घेरे हुए हैं। इसे लेकर 24 मार्च के एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लैटर्स में दो शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं।


खास बात है कि एम-87 का यह ब्लैक होल वही है, जिसकी अप्रैल 2019 में पहली तस्वीर तैयार करने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली थी। यह मानव द्वारा ली गई किसी भी ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर थी।

चुंबकीय क्षेत्र बेहद शक्तिशाली
यह भी सामने आया है कि ब्लैक होल के चुंबकीय क्षेत्र में कुछ ऐसे भाग हैं जो बाकी पदार्थों व गैस की दिशा में गतिमान नहीं हैं। अनुमान हैं कि यह भाग बेहद शक्तिशाली हैं, इसीलिए बाकी पदार्थों की दिशा से अलग जाने में सक्षम हैं।

प्लाज्मा तरंगों से शक्तिशाली जेट का निर्माण

खगोलविज्ञानियों का अनुमान है, चुंबकीय क्षेत्र पदार्थ अपनी ओर खींचने और अंतरिक्ष में हजारों प्रकाशवर्ष दूर जाने के लिए प्लाज्मा तरंगों का इस्तेमाल करते हैं। शक्तिशाली जेट (गैस के बहाव) का निर्माण होता है।  

कई रहस्यों से उठेगा पर्दा
अमेरिका के बाल्टिमोर काउंटी मैरिलैंड विश्वविद्यालय की एस्ट्रोफिजिसिस्ट इलीन मायर के अनुसार यह नई जानकारी ब्लैक होल को समझने में मदद करेगी। इससे कई और रहस्यों से पर्दा हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed