फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla to arrive in India this weekend

Astronaut: इस सप्ताह भारत आएंगे शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी से मिलेंगे; अंतरिक्ष दिवस समारोह में लेंगे भाग

Fri, 15 Aug 2025 04:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 04:25 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शुभांशु शुक्ला अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह अपने परिवार से मिलने लखनऊ जाएंगे। शुक्ला 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली लौटेंगे। 

विज्ञापन
Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla to arrive in India this weekend
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंतरिक्ष में कदम रखने वाले भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के इस सप्ताहांत भारत आने की संभावना है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि शुक्ला अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह अपने परिवार से मिलने लखनऊ जाएंगे। शुक्ला 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली लौटेंगे। शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस से जुड़ा। उन्होंने अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उजनांस्की-विस्निवस्की और हंगरी के टिबोर कापु के साथ 18 दिन के मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 जनसंपर्क सत्र किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Pakistan: मुनीर के परमाणु धमकी पर भड़के उज्ज्वल निकम, कहा- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को करारा जवाब था
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के गगन यान मिशन के लिए बेहद अहम एक्सिओम-4 मिशन
एक्सिओम-4 मिशन का चालक दल को लेकर जा रहा ड्रैगन अंतरिक्ष यान 15 जुलाई को सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में उतरा जिससे मिशन का सफल समापन हुआ। यह भारत के गगनयान के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

'भारत अब दर्शक नहीं, भागीदार है'
अंतरिक्ष से वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने कहा, 'दशकों से अंतरिक्ष एक वैश्विक साझेदारी का क्षेत्र रहा है। लेकिन इस मिशन का सबसे खास पल वह था, जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, और मेरे पीछे भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में लहरा रहा था।' उन्होंने कहा कि यह दृश्य भारत के लिए प्रतीक था कि हम अब अंतरिक्ष की वैश्विक बातचीत में केवल दर्शक नहीं, बल्कि समान भागीदार के रूप में शामिल हैं।


'अब उड़ान से डर नहीं, अनुभव के साथ लौटे हैं'
अपनी वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने हंसते हुए कहा, 'यह मेरी अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली बातचीत है- और अब मुझे खुद को स्थिर करने की जरूरत नहीं है कि मैं तैर न जाऊं।' यह बात उन्होंने शून्य गुरुत्वाकर्षण से धरती के सामान्य गुरुत्वाकर्षण में लौटने के अनुभव को दर्शाने के लिए कही।

ये भी पढ़ें: West Bengal: '78 साल बाद भी नहीं मिली सच्ची आजादी, भाजपा छीन रही अधिकार', सीएम ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

विज्ञान के साथ जुड़ी उम्मीदें और प्रेरणा
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अंतरिक्ष में स्टेम सेल्स पर प्रयोग किए, और बबल एक्सपेरिमेंट भी किया जो काफी चर्चित रहा। 'अंतरिक्ष में विज्ञान करना मजेदार होता है, लेकिन असली मकसद यह था कि हम भारत के युवाओं को प्रेरित कर सकें।' उन्होंने कहा कि इस मिशन का सबसे बड़ा हासिल यह है कि भारत के बच्चे अब खुद को एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में देखने का सपना देख सकते हैं- और अब वह सपना असंभव नहीं रहा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed