फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AstraZeneca signed its first agreement with the covid19 vaccine

एस्ट्राजेनेका ने किया कोविड-19 वैक्सीन के लिए अपना पहला समझौता

Fri, 22 May 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 May 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
AstraZeneca signed its first agreement with the covid19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी वैक्सीन एजेंसी के एक निवेश से दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 वैक्सीन की 400 मिलियन खुराक के लिए अपना पहला समझौता किया। एंग्लो-स्वीडिश कंपनी के अनुसार उसने वैक्सीन का विकास, उत्पादन और वितरण करने के लिए यूएस बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से एक अरब रुपये से अधिक की राशि प्राप्त की है।

विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी पास्कल सोरियोट ने कहा कि इस निवेश से वैक्सीन के विकास और उत्पादन में तेजी आएगी। यह ब्रिटिश सरकार के साथ पहले ही शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि हम इस टीके को जल्दी और व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे।

विज्ञापन
  •  कोरोना की वैक्सीन बनाने में आईआईटी भी जुटा

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक भी कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुट गए हैं। हालांकि अभी यह प्राथमिक चरण में है। आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही जानवरों पर इसका ट्रायल शुरू होगा। संस्थान के प्रो. दिब्येंदु दास, प्रो. अप्पू सिंह और प्रो. सर्वदानंद और उनकी टीम बीते डेढ़ माह से कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि यह टीम अभी बेहद शुरुआती दौर में है। उन्होंने बताया कि टीम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोरोना वायरस को मानवीय कोशिकाओं में प्रवेश करने से कैसे रोका जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed