फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections Results Not Withstanding Victory Of Bengal, Good News For BJP In Election Results Of Tamilnadu Keral

विधानसभा चुनाव: बंगाल फतह न होने पर भी हर राज्य के चुनाव परिणाम में भाजपा के लिए है अच्छी खबर

Sun, 02 May 2021 04:15 PM IST
स्वाति सिंह अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 02 May 2021 04:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों में मिली भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले मिली बढ़त, असम में सत्ता में वापसी की ओर, पुदुच्चेरी में जीत तो केरल में जनाधार में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
Assembly Elections Results Not Withstanding Victory Of Bengal, Good News For BJP In Election Results Of Tamilnadu Keral
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस किले को जीतने के लिए पार्टी ने साम, दाम, दंड और भेद की हर युक्ति का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बाद भी बंगाल की जीत उससे दूर ही रह गई। अब तक के चुनावी अनुमानों में वह 80 के आंकड़े के आसपास सिमटती दिख रही है। 200 सीट का लक्ष्य सामने रखकर चलने वाली भाजपा के लिए यह थोड़ी निराशा की बात जरूर हो सकती है,  लेकिन इसके बाद भी उसके लिए इन चुनाव परिणामों में बहुत कुछ है। वह इस बात पर ख़ुशी जता सकती है कि उसने असम की सत्ता बचाने के साथ-साथ पुडुचेरी में जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


पार्टी ने केरल सहित अन्य सभी चुनावी राज्यों में भी बढ़त हासिल की है। भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता हथियाने से भले ही दूर रह गई, लेकिन इसके बाद भी वह राज्य की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनती हुई दिख रही है। अगर इस बात को ध्यान से देखें कि इस लक्ष्य तक पहुंचने में वामपंथी दलों और खुद टीएमसी को एक लंबा सफर तय करना पड़ा था, यह उपलब्धि कम करके नहीं आंकी जा सकती। पार्टी ने यहां पर तीन सीट से लगभग 80 के आसपास पहुंचती दिख रही है।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि पार्टी असम में सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पांच साल के शासन के बाद सत्ताविरोधी लहर को पीछे छोड़ते हुए सत्ता में वापसी उसके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। यहां की जीत इस मायने में भी अहम कही जा सकती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस बार असम में अपने लिए बड़ी संभावना देख रही थी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने यहां जमकर प्रचार किया था। इसके बाद भी अगर भाजपा अपना किला बचाने में कामयाब रही है तो यह उसके लिए बड़ी बात मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सुदेश वर्मा कहते हैं कि पार्टी ने हर राज्य में अपनी मजबूत जगह बनाई है। बंगाल में बढ़त के साथ-साथ असम में सत्ता में वापसी की है। पुडुचेरी में पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है तो केरल में भी पार्टी के आधार वोट बैंक में बढ़ोतरी हुई है। तमिलनाडु में भी पार्टी की वैचारिक स्वीकार्यता बढ़ी है। इसलिए इस बार के चुनावी परिणाम भाजपा के लिए एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों में मिली भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले मिली बढ़त, असम में सत्ता में वापसी की ओर, पुदुच्चेरी में जीत तो केरल में जनाधार में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed