{"_id":"605e9c3d8ebc3e8d1b2ec606","slug":"assembly-elections-polling-begins-pm-modi-urges-people-to-vote-in-record-numbers-assam-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने लोगों से कहा- रिकॉर्ड मतदान करें, बंगाल के लिए बांग्ला में किया ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने लोगों से कहा- रिकॉर्ड मतदान करें, बंगाल के लिए बांग्ला में किया ट्वीट
Sat, 27 Mar 2021 08:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 27 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। आज बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे, जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। शनिवार को मतदान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने असम और बंगाल के मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने युवाओं से भी खास अपील करते हुए कहा कि मैं सभी युवा मित्रों से मतदान करने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভা নির্বাচনে আজ প্রথম পর্যায়ে ভোটগ্রহণ শুরু হয়েছে। যে বিধানসভার আসনগুলিতে ভোটগ্রহণ হচ্ছে, সেখানকার ভোটদাতাদের আমি রেকর্ড সংখ্যায় ভোটাধিকার প্রয়োগের অনুরোধ জানাই।
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2021
गृह मंत्री ने की निडर होकर करें मतदान करने की अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से निडर होकर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। अमित शाह ने कहा, ''मैं पश्चिम बंगाल के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि बंगाल के गौरव को पुर्नस्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में निडर होकर मतदान करें। आपका एक वोट सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की कल्पान की बंगाल की रचना को स्वीकार करेगा।''
नड्डा बोले- कोरोना से बचाव करते हुए करें मतदान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने लोगों से मतदान करने और कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। नड्डा ने ट्वीट किया, ''बंगाल विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। आपका वोट आपके और आपके राज्य के भविष्य की इबारत लिखेगा। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।''
बता दें कि पश्चिम बंगाल की बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं असम में 47 सीटों पर पहले चरण के वोटिंग हो रही है। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिनमें से 47 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये सीटें ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के 12 जिलों में हैं।