फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections may take place in november in 4 states including madhya pradesh

चार राज्यों में नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, अक्टूबर में लगेगी आचार संहिता!

Fri, 31 Aug 2018 06:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections may take place in november in 4 states including madhya pradesh

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि 26 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होगा, जबकि इसके लिए आचार संहिता 4 से 6 अक्टूबर के बीच लग सकती है। मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि यहां भी मध्य प्रदेश के साथ ही चुनाव होंगे। 

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के लिए नवंबर का समय बेहद अनुकूल है और राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि दिवाली (7 नवंबर) और ईद (21 नवंबर) के बाद ही चुनाव हों, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भाग ले सकें। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक चरण में और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। पिछली बार 2013 में मध्य प्रदेश में 4 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम जारी हुआ था, जबकि अधिसूचना एक नवंबर और मतदान 25 नवंबर को हुए थे। सूत्रों की मानें तो इस बार भी पिछली बार की तिथियों के आसपास ही चुनावी कार्यक्रम जारी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद नामांकन भरने का काम भी शुरू हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर से राज्य में चुनावी शंखनाद करेंगे, जबकि भाजपा का शंखनाद 25 सितंबर को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।   


सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए चुनाव आयोग से अधिक समय की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अभी तक नाम वापसी से लेकर मतदान तक प्रचार के लिए उम्मीदवारों को 15 दिन का समय मिलता है, लेकिन अब इसे 20 दिन करने की मांग हो रही है। हालांकि इस पर चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed