{"_id":"5bbdcdc1867a55281551d0cc","slug":"assembly-elections-208-bjp-plans-women-empowerment-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कसी कमर, महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए 'मैराथन'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कसी कमर, महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए 'मैराथन'
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होगी बीजेपी
- फोटो : Getty
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। युवा वोटरों के साथ ही इस बार भाजपा की नजर महिला मतदाताओं पर है। भाजपा का मानना है कि महिला मतदाताओं को अपने पाले में करके चुनावी जंग जीती जा सकती है। इसी को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति भी तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा का महिला सशक्तिकरण मैराथन
इसी मकसद से भाजपा महिला सशक्तिकरण मैराथन (वूमेन एंपावरमेंट मैराथन) का आयोजन कर रही है जिसमें 5 राज्यों की 400 किमी. दूरी तय की जाएगी। इसके तहत मतदाताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इस कार्यक्रम को 12 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित ये मैराथन कार्यक्रम भाजपा की दिवंगत नेता राजमाता विजयराजे सिंधिया को समर्पित है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके बाद यह मैराथन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से गुजरेगी। दिलचस्प तथ्य ये है कि भाजपा इस वक्त मध्यप्रदेश और राजस्थान में कड़े मुकाबले में उलझी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया राजमाता विजयराजे सिंधिया की बेटी हैं। यहां भाजपा को न सिर्फ कांग्रेस बल्कि अपनी ही पार्टी के बागियों से प्रतिरोध झेलना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाएंगे जिसमें विभिन्न कार्यक्षेत्रों की 100 महिलाएं हिस्सा लेंगी और महिला मतदाताओं तक पार्टी की बात पहुंचाएंगी।