फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2018: this survey predicts congress victory in Rajasthan

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं: सर्वे  

Thu, 11 Oct 2018 04:55 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: this survey predicts congress victory in Rajasthan
पांच राज्यों की चुनावी जंग
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दल तो सक्रिय हो ही गए हैं, चुनावी सर्वे और ओपिनियन पोल का दौर भी शुरू हो गया है। इन पांच राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और उसका मुकाबला कांग्रेस के साथ है। 
विज्ञापन


अलग-अलग सर्वे में अलग-अलग अनुमान जताए जा रहे हैं। किसी सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है तो किसी सर्वे में कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है। न्यूज चैनल न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। यहां भाजपा की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद संभाल रही हैं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं

वहीं, सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्वे कहता है कि यहां अन्य दलों की मदद के बिना भाजपा और कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज नेशन का सर्वे कहता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को 40 फीसदी जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। यहां कुल 230 सीटों में से भाजपा को 109 से 113 सीटें  और कांग्रेस को 107 में से 111 सीटें  मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोटों के साथ 9 से 10 सीटें मिल सकती है। 
 
भाजपा 109-113 सीटें 40 फीसदी वोट
कांग्रेस 107 - 111 सीटें 39 फीसदी वोट 
अन्य 9-10 सीटें 9 फीसदी वोट
 
 

Assembly Elections 2018: this survey predicts congress victory in Rajasthan
पांच राज्यों की चुनावी जंग
राजस्थान में कांग्रेस सरकार- सर्वे

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। 200 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और भाजपा को 71 से 75 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 35 फीसदी जबकि भाजपा को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य को 10 से 14 सीटों के साथ 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
 
भाजपा 71 - 75 सीटें 32 फीसदी वोट
कांग्रेस 113 - 117 सीटें 35 फीसदी वोट
अन्य  10 -14 सीटें 16 फीसदी वोट
   

इसी तरह भाजपा शासन वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे के मुकाबले के आसार हैं। यहां भाजपा 15 सालों से सत्ता पर काबिज है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 38 फीसदी वोटों के साथ 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 36 फीसदी वोटों के साथ 36 से 40 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।    
 
भाजपा 43 - 47 सीटें  38 फीसदी वोट
कांग्रेस 36 - 40 सीटें 36 फीसदी वोट
जेसीसी 3 - 7 सीटें  5 फीसदी वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed