{"_id":"5bbf3314bdec225019496d96","slug":"assembly-elections-2018-this-survey-predicts-congress-victory-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं: सर्वे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं: सर्वे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
पांच राज्यों की चुनावी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दल तो सक्रिय हो ही गए हैं, चुनावी सर्वे और ओपिनियन पोल का दौर भी शुरू हो गया है। इन पांच राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और उसका मुकाबला कांग्रेस के साथ है।
अलग-अलग सर्वे में अलग-अलग अनुमान जताए जा रहे हैं। किसी सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है तो किसी सर्वे में कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है। न्यूज चैनल न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। यहां भाजपा की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद संभाल रही हैं।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं
वहीं, सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्वे कहता है कि यहां अन्य दलों की मदद के बिना भाजपा और कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है।
विज्ञापन
न्यूज नेशन का सर्वे कहता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को 40 फीसदी जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। यहां कुल 230 सीटों में से भाजपा को 109 से 113 सीटें और कांग्रेस को 107 में से 111 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोटों के साथ 9 से 10 सीटें मिल सकती है।

| भाजपा | 109-113 सीटें | 40 फीसदी वोट |
| कांग्रेस | 107 - 111 सीटें | 39 फीसदी वोट |
| अन्य | 9-10 सीटें | 9 फीसदी वोट |
पांच राज्यों की चुनावी जंग
राजस्थान में कांग्रेस सरकार- सर्वे
सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। 200 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और भाजपा को 71 से 75 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 35 फीसदी जबकि भाजपा को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य को 10 से 14 सीटों के साथ 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
इसी तरह भाजपा शासन वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे के मुकाबले के आसार हैं। यहां भाजपा 15 सालों से सत्ता पर काबिज है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 38 फीसदी वोटों के साथ 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 36 फीसदी वोटों के साथ 36 से 40 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।

| भाजपा | 71 - 75 सीटें | 32 फीसदी वोट |
| कांग्रेस | 113 - 117 सीटें | 35 फीसदी वोट |
| अन्य | 10 -14 सीटें | 16 फीसदी वोट |
इसी तरह भाजपा शासन वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे के मुकाबले के आसार हैं। यहां भाजपा 15 सालों से सत्ता पर काबिज है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 38 फीसदी वोटों के साथ 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 36 फीसदी वोटों के साथ 36 से 40 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।
| भाजपा | 43 - 47 सीटें | 38 फीसदी वोट |
| कांग्रेस | 36 - 40 सीटें | 36 फीसदी वोट |
| जेसीसी | 3 - 7 सीटें | 5 फीसदी वोट |