फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections 2018: results of 5 states will play major role in 2019

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में छिपी है 2019 की तस्वीर, होगा घमासान 

Tue, 09 Oct 2018 03:25 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: results of 5 states will play major role in 2019
चुनाव 2018

पांच राज्यों में मतदान के बाद 2019 के चुनाव की गहमागहमी शुरू हो जाएगी। ये पांच राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में कुल 680 विधानसभा सीटें हैं। 2013 के चुनाव में कुल 680 सीटों में से भाजपा को 382 सीटों, कांग्रेस को 169, टीआरएस को 82, बसपा को 8 सीटें मिली थीं। 

विज्ञापन


पांच राज्यों में लोकसभा की 83 सीटें

इन पांच राज्यों में लोकसभा की कुल 83 सीटें हैं जो 2019 चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम हैं। इनमें से 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 63 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को महज 6 और टीआरएस को 11 सीटें मिली थीं। लेकिन उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के हाथों  3 सीटें गंवाई जिसके बाद अब कांग्रेस के पास 9 सीटें और भाजपा के पास 60 सीटें हैं। 
विज्ञापन


इन आंकड़ों से साफ है कि अगर भाजपा को 2019 में दोबारा सत्ता हासिल करनी है तो मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुराना प्रदर्शन दोहराना होगा और बाकी दो राज्यों में बेहदर प्रदर्शन करना होगा। वहीं, कांग्रेस के सामने इन तीन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा ताकि वह सत्ता में वापसी का सपना हकीकत में बदल सके।     
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में वोट शेयर और सीटों का आंकड़ा

2013 चुनाव में मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटों में से भाजपा को 165 सीटें, कांग्रेस को 58 सीटें, बसपा को 4 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिली थीं। भाजपा को 44.88 फीसदी और कांग्रेस को 36.38, बसपा को 6.29 फीसदी वोट मिले थे। 

इसी तरह राजस्थान में भाजपा को बंपर 163 सीटें, कांग्रेस को महज 21 सीटें ही मिली थीं। भाजपा ने 45.17 फीसदी, कांग्रेस ने 33.07 फीसदी वोट हासिल किए थे। 

 

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की तस्वीर 

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने 49 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि कांग्रेस को 39 सीटें मिलीं। यहां कांटे की टक्कर रही थी। भाजपा को 41.04 और कांग्रेस को 40.29 फीसदी मत मिले थे। 

तेलंगाना की 120 सीटों में से तेलंगाना राष्ट्रसमिति (टीआरएस) ने 63, कांग्रेस ने 7, एमआईएम ने 7, टीडीपी ने 12, भाजपा ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया था।  मिजोरम में कांग्रेस ने 40 में से 34 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। एमएफएन को 5 सीटें मिली थीं।  

2019 आम चुनाव में अग्निपरीक्षा    

2019 आम चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है। विधानसभा चुनावों में जो भी भारी पड़ेगा उसे 2019 चुनाव के लिए नया हौसला मिलेगा। अगर परिणाम भाजपा के पक्ष में आए तो वह नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। विपरीत परिणाम आने पर उसे कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी हालत में सबसे ज्यादा दिक्कत सहयोगियों को एकजुट बनाए रखने में होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed