फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assembly elections 2018: know the history of ink used during voting

1962 में पहली बार हुआ था अमिट स्याही का इस्तेमाल, जानिए दिलचस्प तथ्य   

Thu, 11 Oct 2018 02:43 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: know the history of ink used during voting
छत्तीसगढ़ चुनाव
छत्तीसगढ़ में चुनावी गहमागहमी इन दिनों जोरों पर है। नक्सल प्रभावित राज्य होने के कारण यहां दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में  20 नवंबर को मतदान होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से मतदान के दौरान उंगली में स्याही नहीं लगाए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि उंगली में स्याही लगी देखकर नक्सल उनपर हमला कर सकते हैं। बस्तर के दो जिलों के प्रशासन ने इस संबंध में चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। 
विज्ञापन


दिलचस्प तथ्य है कि इस अमिट स्याही का इस्तेमाल पहली बार 1962 के तीसरे आम चुनाव में हुआ था ताकि फर्जी मतदान रोका जा सके। यह स्याही मैसूर में बनाई जाती है जो लगाने के बाद 60 सेकेंड में ही सूख जाती है।  
विज्ञापन


कुछ दिलचस्प तथ्य
 
-मैसूर के महाराजा नालवाड़ी कृष्णराज वाडियर ने 1937 में एक कंपनी मैसूल लैक एंड पेंट्स लिमिटेड बनाई थी जो अब मैसूर पेंट्स एंड वॉरनिश लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह स्याही सिंगापुर, थाइलैंड, नाइजीरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, कनाडा, द. अफ्रीका सहित कई देशों को भेजी जाती है। 

-पहली बार ये अमिट स्याही 1962 के आम चुनाव में इस्तेमाल हुई थी ताकि मतदान में फजीवाड़ा रोका जा सके।  

दो चरणों में मतदान 

राज्य में पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। इसमें राजनांदगांव, खुज्जी, सुकमा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंतागढ़, डोंगरगांव, कांकेर, मोहला-मानपुर, बस्तर, केशकाल, भानुप्रतापपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर, चित्रकोट और बीजापुर कोंटा शामिल हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 11 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed