फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly elections 2018: Central minister Uma Bharti said ram mandir construction is my dream

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिया ये बयान

Sun, 04 Nov 2018 12:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
assembly elections 2018: Central minister Uma Bharti said ram mandir construction is my dream
उमा भारती
राम मंदिर एक ऐसा मुद्दा जो भारतीय राजनीति में सालों से प्रासंगिक बना हुआ है। चुनाव की आहट मिलते ही यह मुद्दा सर्वोपरि हो जाता है। पिछले दिनों राम मंदिर केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई जनवरी 2019 के लिए टाल दी। 2010 के इलाहबाद हाई कोर्ट के विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटने के फैसले के बाद से ही यह केस सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। राजयसभा सांसद राकेश सिन्हा ने राम मंदिर के मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने का ऐलान कर दिया। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि 'मैंने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रियता से हिस्सा लिया और इससे जुड़ा एक केस भी अभी चल रहा है। मैं इसको लेकर गर्व महसूस करती हूं। राम मंदिर का निर्माण मेरा सपना है और इसके लिए जो भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन


बता दें कि राम मंदिर से इतर बाबरी विध्वंस को लेकर भी कोर्ट में एक केस लंबित है जिसमें उमा भारती, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed