फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election results for five states to be declare soon

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: दांव पर गोगोई, जयललिता की सत्ता

Thu, 19 May 2016 07:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 07:12 AM IST
सार

  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज
  • असम और केरल में दांव पर कांग्रेस की साख 

विज्ञापन
Assembly election results for five states to be declare soon
- फोटो : PTI

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद अब नतीजों के आने का समय हो गया है गुरुवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में भाजपा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल में एलडीएफ का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


तमिलनाडु में एआईडीएमके और डीएमके के बीच कड़ा मुकाबला दिख सकता है। तमिलनाडु में जयललिता को फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिशों में डीएमके ने कड़ी चुनौती पेश की है।
विज्ञापन


पीपुल्स वेल्फेयर फ्रंट भी मैदान में है। राज्य की 234 सीटों के लिए 16 मई को मतदान हुआ था। मतदान में 69 प्रतिशत वोटरों ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में दांव पर गोगोई की प्रतिष्ठा

Assembly election results for five states to be declare soon
तरुण गोगोई - फोटो : pti

एग्जिट पोल के अनुसार असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। असम में 126 सीटों के लिए हुए मतदान में 80 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले

कांग्रेस की ओर से तरुण गोगोई ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जीतोड़ मेहनत की है लेकिन भाजपा से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ भी मैदान में है। केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मुकाबला है।

पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे को एग्जिट पोल में आगे बताया गया है। वहीं अगर एग्‍जिट पोल के नतीजों पर भरोसा करें तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ममता के नेतृत्व में फिर सरकार बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed