{"_id":"5c10b500bdec2241d045b743","slug":"assembly-election-result-this-is-a-victory-on-negative-politics-of-bjp-said-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों के नतीजों पर बोलीं सोनिया- भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनावों के नतीजों पर बोलीं सोनिया- भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहला बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह नतीजे भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी ने कहा, "मैं 3-0 की स्कोर लाइन से खुश हूं। यह भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत है।"
विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब पार्टी यहां सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बहुमत से एक सीट और मध्यप्रदेश में दो सीट कम मिली थीं। इन दोनों ही राज्यों पर बीते 15 साल से भाजपा राज कर रही है। लेकिन बसपा के समर्थन के बाद अब यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर हुए चुनावों में बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता थी। जिनमें से कांग्रेस ने 68 सीटें जीत बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं भाजपा 15 सीटों पर सिमटकर रह गई।
वहीं राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनावों में बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्कता थी। जिनमें से कांग्रेस ने 99 और भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। अब पार्टी बनाने के लिए यहां उसे केवल एक सीट की आवश्यकता थी। यहां भी बसपा ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। अब पार्टी के लिए यहां भी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है।
वहीं अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटों हुए चुनावों में बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्कता थी। जिसमें से कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल की और भाजपा ने 109। कांग्रेस यहां भी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए महज 2 सीटों की आवश्यकता थी। बसपा को 2 सीटें मिली थीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन दो सीटों पर कांग्रेस का साथ देने की घोषणा कर दी है। वहीं अन्य पार्टियां जिन्होंने 5 सीटों पर जीत हासिल की, उन्होंने भी कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है। इस लिहाज से अब पार्टी के पास 121 सीटें हैं और वह बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।