फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election result 2022 election commission covid 19 guidelines during vote counting banned on firecrackers and no victory processions after the counting in view of corona pandemic

Assembly Election Result 2022: कोरोना को देखते हुए मतगणना के लिए चुनाव आयोग के निर्देश क्या? कहीं जुलूस पर रोक तो कहीं आतिशबाजी पर प्रतिबंध क्यों?

Wed, 09 Mar 2022 03:58 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 09 Mar 2022 03:58 PM IST
सार

कोरोना गाइडलाइन के कारण जिला प्रशासनों ने अपने-अपने तरीके से सख्ती बरतने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मतगणना के दौरान कर्मियों के साथ ही राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन
assembly election result 2022 election commission covid 19 guidelines during vote counting banned on firecrackers and no victory processions after the counting in view of corona pandemic
Prayagraj News : केपी कॉलेज के मैदान में रखी गई ईवीएम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। सियासी दलों से लेकर आम लोगों को भी इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव आयोग ने मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक ढंग से पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कोरोना की तीसरी लहर भले ही गुजर गई हो लेकिन मतगणना के दौरान भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। चुनाव होने से पहले ही चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी थी की चुनाव को कोरोना गाइडलाइन के तहत करवाया जाएगा और कोई भी प्रत्याशी जीत के बाद विजय जुलूस नही निकाल सकता है।
विज्ञापन


आयोग ने लंबे समय तक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को रैली,रोड शो और जनसभाएं करने की इजाजत नहीं दी थी। फिलहाल कोरोना के मामलों में कमी आ गई है लेकिन वोटों की गिनती के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इन दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए आयोग की तरफ से सख्त ताकीद है। आयोग के निर्देशों के पालन के लिए जिला प्रशासनों ने चाक-चौबंद तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान क्या-क्या होंगे इंतजाम?
मतदान स्थल पर एंट्री के लिए थर्मल स्कैनर लगे होंगे।

सेनिटाइजर भी एंट्री गेट पर ही रहेगा।

बगैर मास्क किसी को भी अंदर घुसने की इजाजत नहीं होगी।

लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।

assembly election result 2022 election commission covid 19 guidelines during vote counting banned on firecrackers and no victory processions after the counting in view of corona pandemic
ईवीएम। - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में विजय जुलूस पर रोक
उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में हुआ है। कोरोना गाइडलाइन के तहत हुए इस चुनाव में प्रशासन की सख्ती नेताओं के जश्न में थोड़ी खलल डाल सकती है। कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने मतगणना के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस निकालने पर रोक है।

गाजियाबाद जिला मजिस्ट्रेट आर के सिंह के मुताबिक मतगणना आजाद मंडी सेंटर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी तरह के विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है।  

वहीं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि किसी भी विजयी प्रत्याशी को जूलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिसने जुलूस निकालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

assembly election result 2022 election commission covid 19 guidelines during vote counting banned on firecrackers and no victory processions after the counting in view of corona pandemic
मथुरा में स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में क्या तैयारी?
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को चुनाव हुए थे।  मतगणना को लेकर राज्य चुनाव विभाग की ओर से सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

राज्य चुनाव विभाग ने मतगणना के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।  मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र पर दो हॉल की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों का एक-दूसरे से कम संपर्क हो सके। यहां भी मास्क के बिना किसी को अंदर जाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। एंट्री पर लोगों को अपना हाथ सैनिटाइजर से साफ करना होगा।

उत्तराखंड में स्थिति क्या?
राज्य की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के अनुसार राजनीतिक दलों की रैलियों पर रोक है। यह प्रतिबंध 10 मार्च यानी कल मतगणना वाले दिन तक जारी रहेगा। मतगणना स्थल पर संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सैनिटाइजर जैसे तय मानक लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed