फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकट को लेकर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी पार्टी कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़

Thu, 18 Mar 2021 10:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Thu, 18 Mar 2021 10:40 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं नंदीग्राम में भाजपा की रैली में हिंसा देखने को मिली, इसके बाद टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया। ममता ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शेरनी हूं। मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है, किसी पार्टी के सामने नहीं। इसके बाद पीएम मोदी ने असम के करीमगंज में जनसभा को संबोधित किया। चुनाव से जुड़ी सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Assembly Election Live Updates : pm narendra modi rallies in bengal, assam and mamata banerjee Midnapore
भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:39 PM, 18-Mar-2021

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की तोड़फोड़

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सुजीत सिंघा को घोषित किए जाने के बाद डीबीसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ की।


 
08:42 PM, 18-Mar-2021

सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु भी बगावत के मूड में

सुवेंदु अधिकारी के भाई और टीएमसी सांसद दिब्येंदु  भी बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करना मुश्किल है कि मैं टीएमसी के साथ हूं। मुझे 4-5 महीनों से पार्टी कार्यक्रमों की अनुमति नहीं है। टीएमसी जिला प्रमुख का कहना है कि मुझे पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। वोह एक झूठ है। तकनीकी रूप से, मैं टीएमसी में हूं लेकिन मेरे बड़े भाई सुवेंदु बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक तय नहीं किया है। मुझे भाजपा आलाकमान से आमंत्रण मिला है, लेकिन मैंने निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने भावनात्मक रूप से नंदीग्राम में लड़ने का फैसला किया हैं। मुझे विश्वास है कि नंदीग्राम के लोग सही व्यक्ति को चुनेंगे।
विज्ञापन
06:09 PM, 18-Mar-2021

भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी का टीएमसी पर हमला

भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो तोलाबाजी हो रही है, हिंसा है, कटमनी का चलन है उससे लोग ऊब गए हैं। बंगाल का जो दर्जा होना चाहिए आने वाले दिनों में वह दर्जा फिर से मिलने वाला है। जहां शांति नहीं है, वहां उन्नती नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोग शुभेंदु अधिकारी के साथ 12 से ज्यादा सांसद थे और हमने कहा था कि हम प्रणब मुखर्जी को वोट देंगे। ममता बनर्जी को लगा कि इससे पार्टी में दरार आ जाएगी। फिर ममता बनर्जी ने दुख भरे शब्दों में कहा था कि मुझे प्रणब मुखर्जी को वोट देना पड़ रहा है। 
 
05:13 PM, 18-Mar-2021

भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बचे उम्मीदवारों की सूची की जारी

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव के लिए पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉल कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची में कुल 148 उम्मीदवारों के नाम हैं। यहां देखें पूरी सूची...
  
04:54 PM, 18-Mar-2021

कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति हैः पीएम मोदी

असम के करीमगंज में पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।
04:50 PM, 18-Mar-2021

रामायण के राम अरुण गोविल भाजपा में शामिल

रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 18-Mar-2021

कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैः पीएम मोदी

असम के करीमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है। 
04:24 PM, 18-Mar-2021

कांग्रेस की नीति ने असम को बर्बाद कियाः पीएम मोदी

असम के करीमगंज में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया। 
04:20 PM, 18-Mar-2021

कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने असम को पीछे कियाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले असम का पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक पीछे ले जाने का काम किया। असम के करीमगंज में पीएम मोदी ने कहा कि आज आपके राज्य में विकास और विश्वास की लहर है, असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।   
03:47 PM, 18-Mar-2021

पोरिवर्तन का नारा मैंने दिया लेकिन भाजपा वाले इसका नकल करते हैंः ममता

ममता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पोरिवर्तन का नारा मैंने दिया है लेकिन भाजपा वाले इसका नकल कर रहे हैं। ममता ने कहा कि बंगाल जीतने के बाद, हम दिल्ली जाएंगे और भाजपा को गद्दी से हटा देंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed