फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2026: AIUDF announces 2nd list, AIUDF chief Badruddin Ajmal will contest from Binnakandi

Assembly Election 2026: AIUDF के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, इस सीट से लड़ेंगे पार्टी चीफ बदरुद्दीन अजमल

Tue, 17 Mar 2026 04:14 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Pavan Updated Tue, 17 Mar 2026 04:14 PM IST
सार

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे आएंगे। चुनावी तारीखों के एलान के बाद अब ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एआईयूडीएफ ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पढ़ें, एआईयूडीएफ ने किसे कहां से टिकट दिया है...

विज्ञापन
Assembly Election 2026: AIUDF announces 2nd list, AIUDF chief Badruddin Ajmal will contest from Binnakandi
AIUDF ने दूसरी सूची जारी की, यहां से लड़ेंगे बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI

विस्तार

असम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस कड़ी में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी सूची के अनुसार, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एआईयूडीएफ ने अपनी दूसरी सूची में कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - बंगाल विधानसभा चुनाव: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर से ममता बनर्जी और शुभेंदु की लड़ाई तय
विज्ञापन

 


असम विधानसभा चुनाव 2026
  • विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64
  • अधिसूचना- 16 मार्च
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
  • मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे-  4 मई

भाजपा की सूची का इंतजार, कांग्रेस ने उतारे 65 प्रत्याशी
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल 65 नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित भी रखी है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। 

यह भी पढ़ें - Violation of Decorum: देश के 204 पूर्व सैनिक-अफसर नाराज, संसद में व्यवहार को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग

2021 के विधानसभा चुनावों में असम में क्या थे नतीजे?

असम विधानसभा की, 2021 के विधानसभा चुनाव में असम की 126 सीटों में से 60 सीटें सत्ताधारी भाजपा ने जीती थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 29 सीटें गईं थीं। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडी एफ को 16 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, असम गढ़ परिषद को नौ, यूपीपीएल को छह, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार, माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, सिबसागर सीट पर निर्दलीय उम्मीदार अखिल गोगोई जीते थे। 



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed