फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2023 Meghalaya Nagaland and Tripura Polls Schedule Voting Counting Result Date

Tripura Elections: गरजे सीएम योगी, 25 साल से काबिज विपक्ष को BJP ने किया खत्म, तेजी से हुआ राज्य में विकास

Wed, 08 Feb 2023 10:47 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास को जनता ने कोविड-19 महामारी के दौरान महसूस किया जब लोगों को मुफ्त टीके, मुफ्त इलाज और मुफ्त भोजन मिल रहा था। 
 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Meghalaya Nagaland and Tripura Polls Schedule Voting Counting Result Date
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सूर्यमणिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और माकपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने ज्यादातर त्रिपुरा पर शासन किया। भाजपा 2018 में सत्ता में आई और 25 साल के वाम शासन को समाप्त कर दिया। 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने गठबंधन में लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सरकार का विकास राज्य में पहुंचा बुलेट ट्रेन की गति में 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिपुरा में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास की गति बुलेट ट्रेन तक पहुंच गई है। सरकार की गति को कोविड-19 महामारी के दौरान जनता ने महसूस किया जब लोगों को मुफ्त टीके, मुफ्त इलाज और मुफ्त भोजन मिल रहा था। अगर राज्य में कांग्रेस या माकपा सत्ता में होती तो लोग उन योजनाओं से वंचित रह जाते। मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी का विकास चाहते हैं। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं और किसी भी तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता को मिला सुशासन ्
आदित्यनाथ ने कहा कि परंपरा, महिमा और विकास का सम्मान करने के लिए नव निर्मित अगरतला हवाई अड्डे का नाम त्रिपुरा के अंतिम राजा महाराज बीर बिक्रम के नाम पर रखा गया था। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और लोगों की सुरक्षा का एक मॉडल बनाया है और राज्य के लोगों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख परिवारों को दिए गए आवास 
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के पिछले पांच वर्षों के दौरान तीन लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है, 2.70 लाख लोग उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुए हैं, 2.5 लाख किसानों को कृषक सम्मान निधि मिली है, और 80 प्रतिशत से अधिक लोग शुद्ध पेयजल की सुविधा मिली है। राज्य में नई सड़कें, नए स्कूल और नए अस्पताल बन रहे हैं और छात्रों को छात्रवृत्ति मिल रही है। उन्होंने लोगों से अयोध्या में राम मंदिर जाने की भी अपील की, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा- राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है, जो किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा, भारत को पहले कमजोर राष्ट्र के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब, पूरी दुनिया जानती है कि भारत एक मजबूत देश है। हम अब किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, त्रिपुरा में 60-सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कम से कम 50 सीट जीतेगी।


केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और सीपीआई (एम) के बीच सीटों को लेकर हुए गठबंधन को बेमेल करार दिया। अगरतला के बरजाला इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय सेना सीमा के दोनों ओर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को कुचल सकती है। जरूरत पड़ने पर हमने पाकिस्तान में जाकर इन आतंकियों को खत्म किया। उन्होंने कहा, भारत को पहले एक कमजोर राष्ट्र के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब पूरी दुनिया जानती है भारत एक मजबूत देश है। सिंह ने कहा कि त्रिपुरा कभी उग्रवाद का अड्डा था, लेकिन भाजपा शासन में स्थिति पूरी तरह बदल गई है। विकास के लिए शांति को प्राथमिक शर्त बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी रूप में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed