फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2023 EC may announce poll dates soon, CEC says observers to ensure violence-free polls

Assembly Election: आठ से 10 अक्तूबर के बीच हो सकती है पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, सीईसी ने कही यह बात

Sat, 07 Oct 2023 06:34 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 07 Oct 2023 06:34 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार भी राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक चरण तथा नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 EC may announce poll dates soon, CEC says observers to ensure violence-free polls
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त  (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यवेक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि धनबल के खतरे को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। साथ ही चुनाव हिंसा मुक्त हों। सूत्रों के मुताबिक, आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव का एलान 8 से 10 अक्तूबर के बीच कर सकता है।

विज्ञापन


नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच मतदान कराया जाएगा और नतीजे 15 दिसंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ दिन भर चली बैठक का मकसद रणनीति को सुव्यवस्थित करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन तथा बाहुबल चुनाव को किसी तरह प्रभावित न करें। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


2018 की तरह एक चरण में चुनाव संभव
सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार भी राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक चरण तथा नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर जबकि राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, मध्य प्रदेश 6 जनवरी, तेलंगाना 16 जनवरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed