08:43 PM, 01-Apr-2021
90 फीसदी वोट भाजपा को: सुवेंदु
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि नंदीग्राम में 90 फीसदी वोट भाजपा को गए हैं।
08:39 PM, 01-Apr-2021
असम में शाम आठ बजे तक 76.31 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक असम में शाम आठ बजे तक 76.31 फीसदी मतदान हुआ है।
08:38 PM, 01-Apr-2021
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की चुनाव आयोग से शिकायत
नंदीग्राम में मतदान के दौरान हुई घटना पर चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इसे विशेष जनरल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे को भेजा गया है। उन्हें कल शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि मीडिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित घेराव और नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर भीड़ जमा होने की घटना को कवर किया है। जनरल ऑब्जर्वर हेमेन दास और पुलिस ऑब्जर्वर आशुतोष रॉय को मौके पर जाने के लिए कहा गया।
08:36 PM, 01-Apr-2021
बंगाल में शाम आठ बजे तक 80.43 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम आठ बजे तक 80.43 फीसदी मतदान हुआ।
08:34 PM, 01-Apr-2021
सुवेंदु का ममता पर आरोप, दीदी ने हमारे 10 फीसदी वोटरों को भगाया
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने 2 घटें तक वोटिंग रोक रखी थी। यहां ममता बनर्जी ने 10 फीसदी वोटर को भगाया है। यहां शातिपूर्ण चुनाव चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस बार नंदीग्राम में शानदार वोटिंग कराई है। इस तरह का वोट जंगलराज में पहली बार हुआ है।
07:31 PM, 01-Apr-2021
सांप्रदायिक बैग पर धर्मनिरपेक्षता का टैग लगाकर घूम रहा है विपक्ष: नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को केरल में भाजपा के लिए सघन प्रचार किया और प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मोदी को कोसने वाला ब्रिगेड’ ‘सांप्रदायिक बैग पर धर्मनिरपेक्षता का टैग’ लगाकर नया राजनीतिक प्रयोग कर रहा है।
05:14 PM, 01-Apr-2021
नंदीग्राम में ममता बनर्जी हार रही हैंः शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपने कोई मुख्यमंत्री देखा है जो अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घूम रहा हो, चुनाव केंद्रों पर जाकर बैठ रहा है। नंदीग्राम में ही ममता बनर्जी हार रही हैं इसलिए बौखला रही हैं।
05:13 PM, 01-Apr-2021
एलडीएफ और यूडीएफ दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे: योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई दशकों से हम देख रहे हैं 5 वर्ष के लिए यूडीएफ आता है 5 वर्ष के लिए एलडीएफ आता है। परन्तु दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं, दोनों भ्रष्ट हैं। इन दोनों के केरल की आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया है। केरल में एनडीए की सरकार का गठन एकमात्र विकल्प है।
05:06 PM, 01-Apr-2021
जोर से छाप- कमल छाप: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लिए हमारा सपना बहुत बड़ा है। बंगाल के लिए हमारा संकल्प बहुत बड़ा है। ये हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। इसलिए इस बार, जोर से छाप- कमल छाप।
04:51 PM, 01-Apr-2021
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों से जुड़ी है भाजपा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा किभाजपा वो पार्टी है जो बंगाल के सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों से जुड़ी है। जिस तिरंगे के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया, भाजपा उस तिरंगे को कश्मीर से कन्याकुमारी तक, पूरे शान से फहरा रही है। हम तिरंगे की आन-बान-शान के लिए मर मिटने वाले लोग हैं।