फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल : पंसकुरा में गरजे सुवेंदु, कहा- ममता दीदी का नारा है 'कुछ का साथ भतीजे का विकास'

Tue, 23 Mar 2021 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 10:41 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। वहीं, आज (मंगलवार) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन
assembly election 2021 live updates west bengal assam tamil nadu kerala in hindi news
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:25 PM, 23-Mar-2021

ममता दीदी की राजनीतिक जमीन खिसक रही: सुवेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि ममता दीदी की राजनीतिक जमीन खिसक रही है। ममता बनर्जी इस बार हारने वाली हैं। चुनाव जितने नजदीक आ रहे हैं, भाजपा के कार्यकर्ताओं को ये लोग रोक रहे हैं। रोककर कोई फायदा नहीं होगा। वोटिंग मशीन के द्वारा मतदाता उचित जवाब देगा।
08:20 PM, 23-Mar-2021

ममता का नारा है 'कुछ का साथ भतीजे का विकास': सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के पंसकुरा में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का नारा है 'सबका साथ, सबका विकास' लेकिन ममता दीदी का नारा 'कुछ का साथ भतीजे का विकास' है।
विज्ञापन
06:59 PM, 23-Mar-2021

महाराष्ट्र में कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ाः जेपी नड्डा

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के रोड शो में नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र में कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा और उस कुनबे ने महाराष्ट्र का कबाड़ा कर दिया। क्या आप ऐसे लोगों को यहां भी लाएंगे?
05:02 PM, 23-Mar-2021

कांग्रेस के नेता असम में तस्करी करते थेः योगी

योगी ने कहा कि जैसे ब्रह्मपुत्र नदी असम की पहचान है, वैसे राइनो भी है। लेकिन कांग्रेस के नेता राइनो का शिकार करते थे, उसके सींग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी करते थे। 5 वर्ष में राइनो का शिकार नहीं हुआ है। अब असम फिर से राइनो को पहचान दिलाने के लिए दुनिया में जाना जा रहा है।
04:59 PM, 23-Mar-2021

बांग्लादेश और पाकिस्तान आज भारत में होतेः योगी

योगी ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति ने ही भारत की अपूरणीय क्षति की है। कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों ने ही देश को विभाजन के कगार पर पहुंचाया था। अन्यथा बांग्लादेश और पाकिस्तान भी आज भारत का हिस्सा होते।
04:48 PM, 23-Mar-2021

कांग्रेस नेतृत्व कभी सुधरने वाला नहीं हैः योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटती जा रही है, समाप्ती के कगार पर जा रही है। इन सबके बावजूद भी कांग्रेस का नेतृत्व सुधरने वाला नहीं है और जब कोई सुधरता नहीं है उसको सुधारने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए, उसको छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 23-Mar-2021

असम: 100 से ज्यादा सीट लाने का जो लक्ष्य

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमने चुनाव से पहले 100 से ज्यादा सीट लाने का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने के लिए हम राज्य में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं और असम को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए लोगों से समर्थन देने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को काफी कुछ सहना पड़ा और वो अवसरों से वंचित रहे। इस सबको समझते हुए हमने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जिसके परिणामस्वरूप हम एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार ला पाए हैं
02:52 PM, 23-Mar-2021

बंगाल: अभिनेत्री पायल डे सहित चार लोगों ने थामा टीएमसी का दामन

कोलकाता: स्वराज घोष, टॉलीवुड अभिनेत्री पायल डे, रेजवान रब्बानी शेख और प्रिया पॉल मंगलवार को राज्य मंत्री पार्था चटर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए।
 
02:51 PM, 23-Mar-2021

मेदिनीपुर: रोड शो करने से पहले अमित शाह ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल: मेदिनीपुर में रोड शो करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
02:51 PM, 23-Mar-2021

बीजेपी दंगों की पूजा करती है - ममता

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुरुलिया के काशीपुर में भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि बीजेपी की पूजा नहीं होने का कारण है कि वे दंगों की पूजा करते हैं। दंगों की पूजा नहीं होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed