फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021 : Actor Mithun Chakraborty joins Bharatiya Janata Party PM modi rally Brigade Parade Ground Kolkata

भाजपाई हुए मिथुन दा : महारैली में बोले- मुझ पर भरोसा रखना, मैं जो कहता हूं, वो करता हूं

Sun, 07 Mar 2021 01:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2021 : Actor Mithun Chakraborty joins Bharatiya Janata Party PM modi rally  Brigade Parade Ground Kolkata
भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। मिथुन का भाजपा में शामिल होना बंगाल चुनाव में पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन दा ने कहा कि मुझ पर भरोसा रखना, मैं जो कहता हूं, वो करता हूं।

विज्ञापन


भाजपा के दामन थामने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने हजारों की संख्या में पहुंची जनता को संबोंधित किया। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ''मैं दिल से बंगाली हूं। मेरा मानना है कि जो बंगाल में रह रहा है, वो बंगाली है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुझ पर भरोसा रखना, मैंने किसी का साथ नहीं छोड़ा है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। उन्होंने कहा कि जब वो 18 साल के थे, तब से उनकी कामना थी कि वो गरीबों के लिए कुछ करें और आज वो सपना पूरा हो रहा है।''
विज्ञापन


12 मार्च से मिथुन दा का अभियान शुरू
महारैली के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा में मेरा क्या रोल होगा ये आप 12 मार्च को देखिएगा। 12 तारीख से हमारा अभियान शुरू हो रहा है। मैं उसमें भाग लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाजपा ने बिछाए पलक पावड़े, किया स्वागत
मिथुन चक्रवर्ती के लिए भाजपा ने पलक पावड़े बिछाए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली में पहुंचने से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और सुवेन्दु अधकारी मैदान में मौजूद थे, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विजयवर्गीय ने ट्वीट में लिखा, ''स्वागतम मिथुन दा ! प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं।'' 
 
 

बंगाल में भाजपा को मिला मिथुन का सहारा

पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग जीतने में पुरजोर ताकत झोंकने में लगी भाजपा को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी सहारा मिल गया। भाजपा में शामिल होने से पहले शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि पीएम की रैली में मिथुन दा भी पहुंचेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि रैली में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचेंगे।


अभिनेता से मुलाकात के बाद भाजपा नेता विजयवर्गीय ने शनिवार देर रात ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, ''अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के माशूर अभिनेता मिथुन दा के साथ लंबी चर्चा हुई। उनकी राष्ट्र भक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियां सुनकर मन गद-गद हो गया।''

70 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव 27 मार्च से शुरू होकर आठ चरणों में खत्म होंगे। 29 अप्रैल को अंतिम दौर का मतदान होगा। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed