{"_id":"5bab2f40867a557e8572a9e4","slug":"assembly-election-2018-these-seven-questions-will-decide-whether-bjp-mla-will-get-ticket-or-not","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो सात सवाल जो तय करेंगे कि भाजपा अपने विधायक को टिकट देगी या नहीं, हो रहा है बड़ा सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ये हैं वो सात सवाल जो तय करेंगे कि भाजपा अपने विधायक को टिकट देगी या नहीं, हो रहा है बड़ा सर्वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिर में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से तीन में भाजपा की सरकार है। इसके बाद आम चुनाव होने हैं। भाजपा किसी भी सूरत में इन राज्यों में दोबारा सत्ता में लौटना चाहेगी। ऐसे में पार्टी बहुत सोच विचार कर उम्मीदवारों को टिकट देगी। इसके लिए भाजपा ने टिकट दावेदारों की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन के लिए नए पैमाने तय किए गए हैं। हर संभावित उम्मीदवार का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी सीटों पर एक सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के लिए सवालों का एक फॉर्मेट भी भेजा गया है।
मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया जाए या नहीं? इस सवाल के लिए फॉर्मेट में एक हजार लोगों की राय लेनी होगी और इनमें से दो सौ लोगों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे। इस सूची की दोबारा जांच भी होगी। और आखिरकार इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी यह निर्णय लेगी कि किसे टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन राज्यों में हो रहा सर्वे, गुजरात से पहुंचे 40 सेवानिवृत्त अधिकारी
उक्त सूत्रों ने बताया कि सर्वे का काम एसोसिएशन ऑफ बिलियन माइंड्स, शिवराज के सिपाही, शोध इंडिया फाउंडेशन कर रही है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र की एक टीम भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात से 40 सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक टीम भी मध्य प्रदेश में लगाई है जो अलग-अलग स्तरों पर फीडबैक ले रही है। खबरों के मुताबिक इन लोगों के बीच 'पेराडाइम शिफ्ट' जैसा एक शब्द भी जोर-शोर से चल रहा है। जिसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि चुनाव को किसी विशेष मुद्दे की तरफ मोड़ा जा सकता है।

इन सात सवालों के आधार पर मिलेगा टिकट
BJP
1. टिकट के इच्छुकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप तो नहीं। उनका चरित्र और व्यवहार कैसा है। वे गुंडागर्दी या दबंगई तो नहीं करते। समाज के वर्ग के वोट बैंक पर उनका कब्जा है। उन्होंने विधायक निधि से पांच कौन से बड़े काम कराए।
2. ऐसे 20 प्रभावशाली लोगों की मोबाइल नंबर समेत जानकारी, जो कम से कम दो हजार वोटों पर प्रभाव डालते हों। कोई नामचीन गुंडा, जिसके कहने पर लोग वोट करते हैं।
3. प्रत्याशी इस बार कितने वोटों से हार या जीत सकते हैं। उनके परिवार का कोई सदस्य भाजपा विरोधी तो नहीं। पार्टी में उनके कितने दोस्त हैं और कितने विरोधी। उनका राजनीतिक गुरू कौन है?
4. स्थानीय लोगों, पड़ोसियों और चाय दुकान वालों से पूछताछ की जाएगी कि लोगों के काम होते हैं या नहीं। किसी जाति विशेष की मदद तो नहीं करते। किसी अस्पताल, स्कूल या ट्रस्ट का संचालन तो नहीं करते। कांग्रेसियों के काम तो जल्दी नहीं होते।
5. एक हजार लोगों की राय ली जाएगी कि विधायक को दोबारा टिकट दिया जाए या नहीं। इसमें से 20 फीसदी लोगों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे।
6. चुनावी सीट के 10 से 15 ऐसे नाम जो चुनाव लड़ सकते हैं या उसकी क्षमता रखते हैं। उनकी क्षेत्र में पकड़ कितनी है।
7. क्षेत्र के तमाम अधिकारी और उनके मोबाइल नंबर के साथ चैनल व मीडिया के लोगों के नाम और नंबर।