{"_id":"5be4f960bdec22697a0f463b","slug":"assembly-election-2018-live-updates-vidhan-sabha-chunav-9-november-2018-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
9 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Election 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डोंगरगढ़ में घोषणापत्र जारी कर दिया जिसे 'जन घोषणा पत्र' नाम दिया गया है।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, कृषि ऋण माफी समेत कई वादे
विज्ञापन
- छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर हैं। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे जगदलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को कांकेर जिले के पखांजुर में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक डोंगरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी शाम को राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक रोड-शो करेंगे। गांधी राजनांदगांव में विश्राम करेंगे।