{"_id":"661e198355f16abaa608eec0","slug":"assembly-elctions-bjp-announce-candidates-list-for-odisha-telangana-uttar-pradesh-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की नई सूची जारी, तेलंगाना-यूपी में उप-चुनाव के प्रत्याशियों का भी एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की नई सूची जारी, तेलंगाना-यूपी में उप-चुनाव के प्रत्याशियों का भी एलान
Tue, 16 Apr 2024 12:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:59 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा भाजपा ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
भाजपा ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री दिलीप रे का भी नाम शामिल है। पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए दिलीप रे को राउलकेला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।
राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दलबदलुओं को भी टिकट दिया गया है। इन नेताओं में अमरंद्र दाश (जगतसिंहपुर), डंबरू सीसा (चित्राकोंडा), कलिलाश कुलेसिका (लक्ष्मीपुर), भादव हंसदाह (सरस्काना) और जगन्नाथ नुद्रुका (बिस्सम कटक) का नाम शामिल है।
राउलकेला से दिलीप रे ओडिशा के श्रम मंत्री और बीजद उम्मीदवार शारदा नायक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पिछली सूची के दो उम्मीदवारों को भी बदल दिया है। इसके अनुसार, रणपुर से सुरमा पाढ़ी की जगह तापस रंजन मार्था और पोट्टांगी से चैतंय हंतल की जगह चैतन्य नंदीबली चुनाव लड़ेंगे। दो महिला उम्मीदवार सुरमा पाढ़ी और संजाली मुर्मू को भी भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा ने अबतक ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों के लिए 131 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने राज्य में इससे पहले 21 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बता दें कि राज्य में ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में 13, 20, 25 मई और 1 जून को होंगे। इसके अलावा भाजपा ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।