फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam writer held for sedition for questioning martyrs on Facebook post here you know why

राजद्रोह: वेतन पाने वाले सिपाहियों को शहीद का दर्जा क्यों? सवाल पर असमिया लेखिका गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 08:19 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Apr 2021 08:19 AM IST
सार

  • असम की लेखिका शिखा शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ राजद्रोह का मामला
  • छत्तीसगढ़ में शहीद 22 जवानों को लेकर किया था कथित फेसबुक पोस्ट
  • गुवाहाटी हाईकोर्ट की दो जजों ने शिखा शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
assam writer held for sedition for questioning martyrs on Facebook post here you know why
असम की लेखिका शिखा शर्मा - फोटो : facebook - Sikhasarma2020

विस्तार

एक कथित फेसबुक पोस्ट लिखने के बाद असम की लेखिका को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला मंगलवार का है और गुवाहाटी से लेखिका को गिरफ्तार किया गया है। लेखिका ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी शिखा शर्मा एक लेखिका हैं और उन पर कई धाराओं के साथ मामला दर्ज हुआ है। शिखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (राजद्रोह) के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद का कहना है कि कल शिखा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर शिखा शर्मा बहुत सक्रिय हैं, सोमवार को उन्होंने 22 शहीद जवानों को लेकर एक कथित फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अपनी ड्यूटी के दौरान काम करते हुए मरने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता। उसी तर्क के आधार पर बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की अगर बिजली के झटकों की वजह से मृत्यु हो जाती है तो क्यों नहीं उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ मत खेलो, मीडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखा शर्मा की इस फेसबुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जैसे हड़कंप मच गया और हर कोई उन्हें इस बात पर गरियाने लगा। गुवाहाटी हाईकोर्ट के दो जज उमी देका बारुआ और कंकना गोस्वामी ने दिसपुर पुलिस में स्टेशन में लेखिका के खिलाफ शिकायत की। 


शिकायत में शिखा शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। दिसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि लेखिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और शिकायत के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है। शिखा शर्मा की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, वो ऑल इंडिया रेडिया, डिब्रूगढ़ में कलाकार के तौर पर काम करती हैं। पिछले साल अक्तूबर में शिखा शर्मा को सरकार के खिलाफ बोलने पर बलात्कार की धमकियां मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed