Assam: बिहू से कमाए पैसे को महिला ने चाय के स्टॉल में किया निवेश; सीएम सरमा बने ग्राहक, ली चाय की चुसकी
सीएम सरमा ने स्टॉल का वीडियो भी बनाया। इस दौरान उन्होंने हेमाप्रभा से बात भी की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकमनाएं भी दी। हेमाप्रभा ने एक स्थानीय कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया था। हेमाप्रभा ने परिवार की आय में मदद करने के लिए इस पैसे का उपयोग नागांव जिले के जाखलाबंदा में एक चार की दुकान खोलने में किया। मुख्यमंत्री समेत स्थानीय लोगों ने हेमाप्रबा के इस निर्णय को सराहा।
सीएम सरमा ने की सराहना
शुक्रवार को हेमाप्रभा के स्टॉल पर जाने के बाद सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "याद है, मैंने आपको हेमाप्रभा बिस्वास के बारे में बताया था? उन्होंने असम सरकार के 2023 विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले बिहू प्रदर्शन में भाग लिया था। एक नौकरी निर्माता बनने के लिए उन्होंने अपने वित्तीय पुरस्कार का निवेश चाय की दुकान खोलने में किया। मैंने आज उनके स्टॉल पर जाकर कड़क चाय की चुसकी ली और शुभकामनाएं दीं।"
Remember I told you about Hemaprabha Biswas? She participated in Assam Government’s 2023 World Record setting Bihu performance and invested her financial reward to become a job creator.
Well, I visited her stall today to sip some Kadak Chai and wish her good luck 👍🏻 pic.twitter.com/je7lDmJkXw — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 21, 2024
सीएम सरमा ने स्टॉल का वीडियो भी बनाया। इस दौरान उन्होंने हेमाप्रभा से बात भी की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकमनाएं भी दी। हेमाप्रभा ने एक स्थानीय कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले इस वित्तीय पुरस्कार से एक स्कूटर खरीदना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए चाय की दुकान में निवेश करने का फैसला किया। वह अपनी मां की मदद से स्टॉल चलाती हैं।