{"_id":"64b6c8a87cab6af36005c5b5","slug":"assam-woman-dies-after-eating-burger-another-hospitalised-waiting-for-police-report-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: बर्गर खाने से महिला की मौत, एक अन्य अस्पताल में भर्ती; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: बर्गर खाने से महिला की मौत, एक अन्य अस्पताल में भर्ती; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
Tue, 18 Jul 2023 10:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:45 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा। इस घटना के बाद से इलाके में खाने-पीने की चीजों को लेकर लोग काफी गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
क्या बर्गर खाने से किसी की मौत हो सकती है? ऊपरी असम के लखीमपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है। माना जा रहा है कि बर्गर खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी महिला अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाओं ने एक रेस्तरां में बर्गर खाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा। इस घटना के बाद से इलाके में खाने-पीने की चीजों को लेकर लोग काफी गंभीर हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान लावण्या तामुली के रूप में हुई है जबकि दूसरी महिला बीनू बोरा का ऊपरी असम के गोलाघाट जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, तामुली और बोरा रविवार दोपहर बिहपुरिया स्थित ओक रेस्तरां में गए थे। वहां दोनों ने बर्गर खाया और शाम को गोलाघाट लौट आए। हालांकि, उस रात बाद में वे अस्वस्थ महसूस करने लगीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तामुली की सोमवार सुबह मौत हो गई, जबकि बोरा अभी भी अस्पताल में है। महिलाओं की बीमारी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने कहा कि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। जांच चल रही है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना के बाद से लोगों में खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
हो सकता है सीवियर फूड प्वाइजनिंग हो गई हो: नाथ
इस बारे में जब सीनियर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शंकर नाथ से बात की तो उन्होंने कहा, बर्गर एक भोजन है। बर्गर खाने से किसी की मौत तो नहीं हो सकती। हमने तो पहली बार सुना है। उन्होंने कहा, हो सकता है सीवियर फूड प्वाइजनिंग हो गई होगी। यह एक जांच का विषय है और इस पर जरूर जांच होनी चाहिए ताकि सही तथ्य निकलकर सामने आ सके।