{"_id":"6527e993de8c940516031793","slug":"assam-threat-to-life-assam-chief-minister-himanta-biswa-posters-put-up-police-started-investigation-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को जान से मारने की धमकी मिली, लगाए गए पोस्टर; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को जान से मारने की धमकी मिली, लगाए गए पोस्टर; पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 12 Oct 2023 06:11 PM IST
एन अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: एन अर्जुन
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma
- फोटो : Social Media
असम के कामरूप के आग्याथुरी इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अभी तक पता नहीं चला है कि इलाके में पोस्टर किसने लगाए हैं। इस बीच दादरा पुलिस ने इलाके में पहुंचकर पोस्टर हटा दिए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक असमिया भाषा में लिखे गए पोस्टरों में लिखा है, 'हिमंत बिस्वा सरमा, आपकी हरकतें असम के लिए हानिकारक हैं और आपको ऐसी सभी हरकतें तुरंत बंद कर देनी चाहिए वरना हम आपको उड़ा देंगे।'
विज्ञापन
जिस क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए थे, वह गुवाहाटी के जालुकबारी क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर है और हाजो निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह परिसीमन से पहले जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा था, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से जानकारी मांगी जा रही है। पोस्टर में तीन लोगों की तस्वीरें भी थीं, लेकिन वे कौन हैं, यह कोई नहीं जानता। बताया जा रहा है कि इलाके में करीब चार से पांच पोस्टर लगाए गए थे।