{"_id":"67ae07687e0fde3f7e0320f9","slug":"assam-stf-gets-big-success-abt-militant-arrested-from-chennai-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चेन्नई से एबीटी के उग्रवादी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चेन्नई से एबीटी के उग्रवादी को किया गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 08:23 PM IST
बशु जैन
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:23 PM IST
सार
असम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने चेन्नई में ऑपरेशन प्रघात के तहत एक महत्वपूर्ण उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
असम एसटीएफ की गिरफ्त में उग्रवादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने चेन्नई में ऑपरेशन प्रघात के तहत एक महत्वपूर्ण उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर असम एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर चेन्नई के सेम्मेन्चेरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 12 फरवरी की सुबह एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में एसटीएफ ने अबू सलाम अली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अली की पहचान असम के धुबरी जिले के बिलासिपारा पुलिस स्टेशन के खदीगांव पार्ट-II के निवासी के रूप में हुई। असम एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को एसटीएफ के आईजीपी पार्थसारथी महंता के मार्गदर्शन में डिप्टी एसपी एसटीएफ सत्येन्द्र सिंह हजारी ने अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अली अंसारुल्ला बंगला टीम (एबीटी) और जमात-उल-मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है। उसके संबंध उन उग्रवादी गतिविधियों की जांच से जुड़े हुए हैं, जो इससे पहले कोकराझार और धुबरी से गिरफ्तार किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि वह पिछले वर्ष 12 दिसंबर को बच निकलने में कामयाब हुआ था लेकिन अंततः उसे आखिर चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं के मुताबिक अली ने नूर इस्लाम मंडल और शाहिनुर इस्लाम के साथ मिलकर उग्रवादी गतिविधियों का समन्वय किया और एक व्यापक एजेंडा के तहत कट्टरपंथी गुटों को मजबूत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास किया।