{"_id":"5d9d9de08ebc3e93da788c29","slug":"assam-special-operation-by-security-forces-a-member-of-ulfa-militant-outfit-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, उल्फा (आई) के सदस्य को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, उल्फा (आई) के सदस्य को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2019 02:56 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी
- फोटो : ANI
सुरक्षा बलों द्वारा एक विशेष ऑपरेशन में, उल्फा (आई) आतंकवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकार किया कि उसे इस त्योहारों के सीजन के दौरान सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने तिनसुकिया जिले में मंगलवार को आरोपी को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Assam: In a special operation by security forces, a member of ULFA (I) - a militant outfit, was arrested. He confessed that he was tasked to target security forces&vital installations, during this festive season, through bomb blasts. Explosive devices and other material recovered pic.twitter.com/tPvaPZgwlw
— ANI (@ANI) October 9, 2019विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और सेना के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। तिनसुकिया के एसपी ने बताया कि तरणी में कई चेक पोस्ट स्थापित किए गए। जिसके बाद संदिग्ध की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने खुद को सबदो असोम उर्फ जोंकी बोराह के रूप में बताया और बताया कि उसे सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण इलाकों को दहलाने का कार्य दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन पैकेटों में लगभग 12 किलो टीएनटी, दो आईईडी सर्किट और अन्य सामान जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू की गई है।