फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Ruckus in assembly on the issue of horse trading of MLAs opposition walkout

असम: विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Tue, 22 Mar 2022 03:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Mar 2022 03:32 AM IST
सार

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटें जीतने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा कथित तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगे हैं। विपक्ष के साथ ही लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए यह सब किया जा रहा है।

विज्ञापन
Assam Ruckus in assembly on the issue of horse trading of MLAs opposition walkout
असम विधानसभा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम विधानसभा में सोमवार को विपक्ष ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तापक्ष पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर हंगामा करते हुए विपक्ष ने विधानसभा से बहिर्गमन किया। राज्य में 31 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। 

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विपक्ष, कांग्रेस के देबब्रत सैकिया ने कहा, राज्यसभा की दोनों सीटें जीतने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा कथित तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगे हैं। विपक्ष के साथ ही लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद विपक्ष ने वेल में जाकर लोकतंत्र को बचाने और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। जवाब में सत्तापक्ष भाजपा के विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमरी ने माहौल शांत करने का प्रयास करते हुए कहा, प्रश्नकाल की कार्यवाही चलने दे, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। आधे घंटे के हंगामे और नारेबाजी के बीच संयुक्त विपक्ष से सदन से बहिर्गमन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बयान पर हंगामा
मुख्यमंत्री के रविवार को दिए गए एक बयान पर सदन में हंगामा हुआ। उन्होंने कहा था, आगामी राज्यसभा चुनाव में निलंबित कांग्रेस विधायक शशि कांता दास भाजपा-एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे। मुख्यमंत्री ने विधायक से मुलाकात के बाद यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed