फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles: Arrested many people and freed many animals, getting praise from all sides

शाबाश! असम राइफल्सः तीन जुबान वालों को गिरफ्तार कर छुड़ाए गए कई बेजुबान, हर ओर हो रही जवानों की प्रशंसा

Thu, 03 Apr 2025 11:27 PM IST
पवन पांडेय एन अर्जुन, अमर उजाला
एन अर्जुन, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

असम राइफल्स ने वन विभाग, चम्फाई के साथ मिलकर मिज़ोरम के ज़ोकहवथार क्षेत्र के जनरल एरिया क्रॉसिंग प्वाइंट फोर वन्य जीव तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 1.31 करोड़ रुपये कीमत के कई वन्य जीवों को जब्त किया है।

विज्ञापन
Assam Rifles: Arrested many people and freed many animals, getting praise from all sides
असम राइफल्स ने वन्य जीव तस्करों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काश! कि वो बोल पाते...अगर बोल पाते तो वे धड़ाधड़ बयान दे रहे होते, कि इन जुबान वाले इनसानों ने उनके साथ कितनी ज्यादती की, कितना कष्ट दिया, कितना तड़पाया...वे बताते जुबान वालों की करतूत...कैसे उनकी जान पर बन आई थी। लेकिन हमेशा सीमा की रक्षा में तत्पर, मुस्तैद और सजग असम राइफल्स के जवानों ने तीन जुबान वालों को गिरफ्तार कर, कई वेजुबानों को बचाया। अब हर तरफ असम राइफल्स के जवानों की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं, शाबाश! असम राइफल्स। जब्त किए गए वन्यजीवों की अनुमानित कीमत लगभग 1.31 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rajnath Singh: माउंट एवरेस्ट और कंचनजंघा को फतह करने निकले दल, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


विदेशी वन्यजीवों की तस्करी के मामले में कई गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि असम राइफल्स ने वन विभाग, चम्फाई के साथ समन्वय करके बुधवार को मिज़ोरम के ज़ोकहवथार क्षेत्र के जनरल एरिया क्रॉसिंग प्वाइंट फोर (रॉबर्ट काई) पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी को रोका और तीन म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनसे कई वन्यजीवों का उद्धार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम राइफल्स की प्रवक्ता ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, असम राइफल्स ने वन विभाग के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया और तीन व्यक्तियों को म्यांमार से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा, जो छिपे हुए कंटेनरों में जानवर ले जा रहे थे। स्वतंत्र गवाहों और वन अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए निरीक्षण से तीन पटागोनियन मारा, 24 अफ्रीकी स्पर्ड कछुए और एक एल्बिनो बर्मी पाइथन बरामद किया गया।


यह भी पढ़ें - Gachibowli Land Issue: कांची गचीबौली जमीन विवाद पर तेलंगाना सरकार का फैसला, मंत्रियों की समिति सुलझाएगी मुद्दा

वन्यजीवों की अनुमानित कीमत 1.31 करोड़ रुपये
जब्त किए गए वन्यजीवों की अनुमानित कीमत लगभग 1.31 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान थॉन्गसुंगमुन्ह, बियाकज़ापियांग और जीसी लालनुन्माविया के रूप में की गई है, जो सभी म्यांमार के खौमावी के निवासी हैं। बचाए गए वन्यजीवों के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया। 

प्रवक्ता ने कहा, असम राइफल्स भारत-म्यांमार सीमा पर अवैध वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए मौजूदा संरक्षण कानूनों के तहत प्रतिबद्ध है। अब हर ओर असम राइफल्स की इस बचाव अभियान की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं, शाबाश! असम राइफल्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed