फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Prime Minister Narendra Modi flags off the first train on the Bogibeel Bridge in Dhemaji

जो आप चार साल पहले सोच भी नहीं सकते थे वो हमने करके दिखाया: पीएम मोदी

Tue, 25 Dec 2018 04:54 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Assam: Prime Minister Narendra Modi flags off the first train on the Bogibeel Bridge in Dhemaji
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोगीबील पुल से गुजरने वाली पहली यात्री रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर देश के सबसे लंबे इस रेल सह सड़क पुल की शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये पुल सिर्फ एक पुल नहीं है बल्कि ये इस क्षेत्र के लाखों लोगों के जीवन को जोड़ने वाली लाइफलाइन है। इससे असम और अरुणाचल के बीच की दूरी सिमट गई है। उन्होंने कहा कि ये देश का सबसे लंबा रेल-रोड ब्रिज है। साथ ही कहा कि देश का पहला पूरी तरह से स्टील से बना रेल-रोड ब्रिज है। 
विज्ञापन




इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने उज्ज्वला योजना के तहत करीब 24 लाख मुफ्त गैस के कनेक्शन असम की गरीब बहनों को दिए हैं। जिसका परिणाम है कि असम में साढ़े 4 वर्ष पहले तक जहां करीब 40% घरों में गैस सिलेंडर था, वहीं आज ये दायरा दोगुना, करीब 80% हो चुका है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत बीते एक वर्ष में ही असम के 12 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया है। जिससे असम में बिजलीकरण का दायरा करीब 50 प्रतिशत से बढ़कर करीब 90 प्रतिशत हो चुका है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का, शोषित का, वंचित का अगर सबसे ज्यादा कोई नुकसान करता है, तो वो है भ्रष्टाचार करता है। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका अधिकार छीनता है, उसका जीवन मुश्किल बनाता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सवा करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दे चुकी है, वहीं बेनामी संपत्ति कानून के तहत भ्रष्टाचारियों के 5 हजार करोड़ रुपए के बंगले और गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार ने नौजवानों को सिर्फ एक दिन में नई कंपनी के रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है, तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की बहुत बड़ी जड़ मानी जाने वाली सवा तीन लाख से ज्यादा संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द भी किया है। साथ ही कहा कि एक तरफ हमारी सरकार, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मेडिकल सेक्टर में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भी सख्त कदम उठा रही है। 


पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले कोई नहीं सोच सकता था कि हेलीकॉप्टर घोटाले का सबसे बड़ा राजदार भारत आ पाएगा। लेकिन इस राजदार को भारत लाने का काम भी हमारी ही सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साढ़े चार साल से हमारी सरकार जहां एक तरफ गरीब को अधिकार दिला रही है वहीं कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed