फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police to go for professional recording of Body Mass Index BMI of all Police personnel IPS APS officers

Assam Police: असम पुलिस का बड़ा फैसला, अपने मोटे जवानों और अधिकारियों को वीआरएस की पेशकश की जाएगी

Tue, 16 May 2023 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 11:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अप्रैल में कहा था कि शराब की समस्या के कारण असम पुलिस के करीब 300 कर्मियों को सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Assam Police to go for professional recording of Body Mass Index BMI of all Police personnel IPS APS officers
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

असम पुलिस ने अपने जवानों और कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अगर उसके मोटे कर्मचारियों को इस साल नवंबर तक अपना वजन कम नहीं करते हैं तो वह ऐसे सभी कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट किया कि असम पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस, एपीएस अधिकारियों सहित असम पुलिस के सभी कर्मियों के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को पेशेवर तरीके से दर्ज करने का फैसला किया है। आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और असम पुलिस सेवा (एपीएस) के अधिकारियों सहित सभी कर्मियों को 15 अगस्त तक तीन महीने का समय देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद बीएमआई दर्ज किया जाएगा। इसमें फेल रहने यानी बीएमआई 30 से ज्यादा होने पर उन्हें वजन घटाने के लिए और तीन महीने का भी समय दिया जाएगा। इसके बाद वीआरएस का विकल्प प्रभाव में आएगा। हालांकि, थायराइड जैसी समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे बाहर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह 16 अगस्त को अपना बीएमआई दर्ज कराने वाले बल के सबसे पहले व्यक्ति होंगे। इससे पहले उन्होंने आठ मई को कहा था कि असम पुलिस ने करीब 680 ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की है, जो आदतन शराब पीने वाले या मोटे हैं। उन्होंने कहा कि बहुस्तरीय समीक्षा के बाद, ड्यूटी के लिए अनुपयुक्त लोगों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अप्रैल में कहा था कि शराब की समस्या के कारण असम पुलिस के करीब 300 कर्मियों को सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed