{"_id":"5ea146938ebc3e902744fe6d","slug":"assam-police-and-indian-army-have-apprehended-5-ulfa-i-cadre-and-recovered-huge-cache-of-arms-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में उल्फा (स्वतंत्र) के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में उल्फा (स्वतंत्र) के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद
Thu, 23 Apr 2020 01:13 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चराईदेव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चराईदेव
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
हथियार एवं गोला बारूद बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के चराईदेव जिले में पांच उल्फा (स्वतंत्र) उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार तथा गोला बारुद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उस मकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जहां उग्रवादियों ने शरण ले रखी थी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां तब हुई है जब मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जिले का दौरा करना है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि असम-अरुणाचल प्रदेश-नगालैंड सीमा इलाकों में उल्फा (स्वतंत्र) आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने उग्रवाद विरोधी अभियान तेज किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सापेखाटी पुलिस थाना इलाके के तराई गांव में एक मकान में पांच लोगों के छुपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर असम पुलिस और भारतीय सेना ने बुधवार शाम को संयुक्त अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और भुवन गोगोई नामक व्यक्ति के मकान से पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में उग्रवादी अपूर्व गोगोई उर्फ अरोहान असोम और सिमांत गोगोई उर्फ मैना शामिल है। दोनों विस्फोटक विशेषज्ञ हैं। दोनों हत्या, अपहरण और वसूली के मामलों में वांछित हैं।
अधिकारी ने बताया कि अन्य उग्रवादियों में बिराज असोम उर्फ योगेन गोगोई, लक्ष्यजीत गोगोई उर्फ ध्रुबो असोम तथा सिद्धार्थ गोगोई उर्फ हिन्मय असोम शामिल हैं।