{"_id":"61b57a6c32fe4873a56e48f1","slug":"assam-police-after-hublot-watch-recovered-football-legend-diego-maradona-s-memorabilia-jacket-track-pants-t-shirts-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: चोर के पास मिलीं फुटबॉलर माराडोना की यादगार चीजें, हुब्लोट घड़ी के बाद आईपैड व जूते से लेकर लाइटर तक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: चोर के पास मिलीं फुटबॉलर माराडोना की यादगार चीजें, हुब्लोट घड़ी के बाद आईपैड व जूते से लेकर लाइटर तक बरामद
Sun, 12 Dec 2021 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:58 AM IST
सार
असम और दुबई पुलिस ने एक साझा अभियान के तहत शिवसागर जिले से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दिवंगत फुटबॉलर की कई यादगार वस्तुएं बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
माराडोना की बरामद वस्तुएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की कई यादगार चीजें असम पुलिस की गिरफ्त में आए एक चोर के पास से मिली हैं। शनिवार को माराडोना की हुब्लोट घड़ी बरामद की गई थी। इसके बाद असम पुलिस के डीजीपी जीपी सिंह ने बताया है कि आरोपी वाजिद हुसैन के पास से माराडोना की जैकेट, खिलौना, रैकेट, जूते, लाइटर व आईपैड भी बरामद हुए हैं। दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का पिछले साथ निधन हो गया था।
विज्ञापन
दुबई पुलिस की मदद से गिरफ्त में आया था चोर
असम पुलिस और दुबई पुलिस के आपसी सहयोग से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस ने उसे शिवसागर जिले से गिरफ्तार किया था, उसके पास से माराडोना की चोरी हुई हुब्लोट घड़ी बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद वाजिद हुसैन के पास से अन्य चीजें भी मिली हैं।
विज्ञापन
दुबई में काम करता था वाजिद
असम पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे शिवसागर से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया था। आरोपी दुबई में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना के सामान का भंडारण करने वाली कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं पर उसने माराडोना की हुब्लोट घड़ी चुरा ली थी और असम आ गया था। असम आने से पहले उसने आईपैड, जूते, खिलौने, रैकेट, जैकेट, लाइटर व अन्य चीजें भी चुराई थीं, जिन्हें बरामद किया गया है।
विज्ञापन