फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam online trading scam CBI arrests primary accused gopal paul

Assam: ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो हजार करोड़ से ज्यादा की धांधली का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

सीबीआई ने ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में पांच राज्यों के 92 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 24 मोबाइल फोन, 18 कंप्यूटर, सात हार्ड डिस्क और 11 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Assam online trading scam CBI arrests primary accused gopal paul
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के असम के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीबीआई ने घोटाले के मुख्य आरोपी गोपाल पॉल को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया। ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले यानी कि एजेआरएस मार्केटिंग मामले में सीबीआई द्वारा 41 मामलों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पांच राज्यों में 92 ठिकानों पर चला तलाशी अभियान
इन मामलों की जांच पहले असम पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन बाद में असम पुलिस से इन मामलों को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने बीते हफ्ते ही अपनी जांच शुरू की है। सीबीआई ने एक बयान में बताया है कि जांच की जिम्मेदारी लेने के बाद से एजेंसी ने पांच राज्यों के 92 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 24 मोबाइल फोन, 18 कंप्यूटर, सात हार्ड डिस्क और 11 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाटा भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या है ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला
पूर्व में इस मामले की जांच करते हुए असम पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पॉल अभी तक फरार था। असम में ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का अगस्त के अंतिम सप्ताह में उस वक्त खुलासा हुआ था, जब 29 वर्षीय दीपांकर बर्मन की कंपनी में भारी मात्रा में धन लगाने वाले निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिला। इस पर निवेशकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह घोटाला दो हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। इस मामले में असम पुलिस ने बर्मन, बिशाल फुकन, अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed