फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam NRC Home minister Amit Shah To Hold Review Meeting With north east council

एनआरसी सूची जारी होने के बाद आज पहली बार असम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

Sun, 08 Sep 2019 02:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 08 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Assam NRC Home minister Amit Shah To Hold Review Meeting With north east council
अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। 31 अगस्त को जारी हुए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की रिपोर्ट जारी होने के बाद शाह का असम का यह पहला दौरा है। साथ ही यह अमित शाह का गृहमंत्री बनने के बाद नार्थ ईस्ट का पहला दौरा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां असम के गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के 68 वें पूर्ण सत्र में अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बब्रुवाहन हो या घटोत्कच हो, दोनों नॉर्थ ईस्ट के थे। अर्जुन की शादी भी यही मणिपुर में हुई थी। श्री कृष्ण के पोते का विवाह भी नॉर्थ ईस्ट मे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में एनआरसी में जिन लोगों के नाम नहीं आए हैं, उसे लेकर लोगों के बीच खासी बेचैनी का माहौल है। एनआरसी में तकरीबन 19 लाख लोगों के नाम नहीं हैं। गृह मंत्री अमित शाह आठ सितंबर को गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट काउंसिल (एनईसी) की बैठक में हिस्सा लेंगे। जहां इस दौरान वे आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।


गौरतलब है कि एनआरसी की सूची आने के बाद, असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य भाजपा प्रमुख रंजीत कुमार दास ने कहा था कि वे एनआरसी से नाखुश हैं क्योंकि कई वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम शामिल नहीं थे। 

सरमा और दास दोनों ने कहा था कि वास्तविक भारतीयों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा कुछ विधायी विकल्प लेने की संभावना है।

इससे पहले अमित शाह तीन और चार अगस्त को एनईसी की बैठक में भाग लेने वाले थे, लेकिन बैठक को स्थगित कर दिया गया था। गौरतलब है कि पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का प्रावधान देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया जिसके व्यस्तता के कारण शाह का यह दौरा स्थगित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed