फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam news updates Election Commission begins delimitation of assembly parliamentary constituencies

Assam: निर्वाचन आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन शुरू किया; मवेशियों की तस्करी का प्रयास विफल

Tue, 27 Dec 2022 06:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Dec 2022 06:05 PM IST
सार

ईसी ने एक बयान में कहा, "आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह एक जनवरी 2023 से राज्य में परिसीमन की कवायद पूरी होने तक नई प्रशासनिक इकाइयों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ मामला उठाएं।"

विज्ञापन
assam news updates Election Commission begins delimitation of assembly parliamentary constituencies
भारत निर्वाचन आयोग

विस्तार

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कहा कि उसने असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन शुरू कर दिया है। आयोग ने कहा कि सीटों के समायोजन के लिए 2001 जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसने आहे कहा कि प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन पर एक जनवरी, 2023 से प्रभावी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि परिसीमन अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत, असम में निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम परिसीमन 1971 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर 1976 में तत्कालीन परिसीमन आयोग द्वारा प्रभावी किया गया था। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 8ए के अनुसार असम की विधानसभा और संसदीय सीटों के पुनर्निर्धारण का कदम केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अनुरोध के बाद शुरू किया गया है।
विज्ञापन


परिसीमन एक विधायी निकाय वाले देश या राज्य में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा या सीमाओं को निर्धारित करने की प्रक्रिया है।

ईसी ने एक बयान में कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे व अरुण गोयल के नेतृत्व वाले आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह एक जनवरी 2023 से राज्य में परिसीमन की कवायद पूरी होने तक नई प्रशासनिक इकाइयों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ मामला उठाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


असम की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, 2026 को समाप्त होगा। राज्य में अभी 14 लोकसभा, 126 विधानसभा और सात राज्यसभा सीटें हैं।

असम पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के प्रयास को किया विफल
उधर, राज्य पुलिस ने मंगलवार को बिश्वनाथ जिले में मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने जिले में एक ट्रक से 24 मवेशियों को छुड़ाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर गोहुपर की ओर आ रहे एक ट्रक (एनएल-02क्यू-7983) को बोरगंग में रोका। पुलिस अधिकारी बी. बे. ने कहा, नाका चेकिंग के दौरान हमने ट्रक को रोका, लेकिन ट्रक चालक पुलिस की टीम को देखकर भाग गया। तलाशी के दौरान हमें 24 मवेशी मिले और हमने वाहन को जब्त कर लिया। इनमें से एक मवेशी मृत पाया गया। जांच जारी है। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 22 दिसंबर को असम पुलिस ने बिश्वनाथ जिले में भारी मात्रा गांजा जब्त किया था, जिसमें दो लोगों को पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्रिसिंग दैमारी और नहू दैमारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने उनसे करीब 75 किलो गांजा बरामद किया था। 

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जमुगुरीहाट बोरपाथ इलाके में एक वाहन का पीछा कर दो लोगों को पकड़ा। बिश्वनाथ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कलेंद्र नाथ डेका ने कहा, जब पुलिस टीम वाहन का पीछा कर रही थी, तब पकड़े गए लोगों ने गांजा के कई पैकेट सड़क पर फेंक दिए और भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा एक वाहन भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed