असम में आग लगने से 35 मकान जलकर राख, कोई हताहत नहीं
असम के जोरहाट शहर की हरिजन कॉलोनी में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 35 मकान जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने में पांच घंटे लग गए।
जोरहाट की उपायुक्त रोशनी अपरांजी कोराटी ने कब्रिस्तान रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के चलते अधिकतर लोग घर से बाहर थे, इसलिये कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
कोराटी ने कहा कि इनमें से एक घर के बिजली इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान 10 एलपीजी सिलेंडर फट गए और दो मोटरसाइकिलें, फर्नीचर, कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गए।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिये दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया था।
Assam: More than 10 houses gutted in fire at Raja Maidam Road, in Jorhat
— ANI (@ANI) November 21, 2020
No injuries reported so far; fire fighting operation underway pic.twitter.com/eSkSJWr89O