फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Mizoram CM discussed various issues concerning both the states especially regarding the border issue

Border Issue: असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री के बीच अहम बैठक, बॉर्डर की समस्या को सुलझाने पर हुई चर्चा

Wed, 21 Sep 2022 08:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Sep 2022 08:52 PM IST
सार

सम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि आज हम मिले और असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच हुई बैठक की समीक्षा की और जो बातें हुईं हैं उसको लेकर हमने संतुष्टि प्रकट की है।

विज्ञापन
Assam Mizoram CM discussed various issues concerning both the states especially regarding the border issue
Assam Mizoram CM - फोटो : ANI

विस्तार

असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा के बीच दिल्ली में अहम बैठक हुई। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि आज हम मिले और असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच हुई बैठक की समीक्षा की और जो बातें हुईं हैं उसको लेकर हमने संतुष्टि प्रकट की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने (मिजोरम CM) जोरमथांगा से मुलाकात की और दोनों राज्यों के बीच के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। मेरे द्वारा गठित उच्च स्तरीय मंत्रियों की टीम ने आइजोल का दौरा किया और हम एक क्षेत्रिय कमेटी गठित करने की प्रक्रिया में है जिससे हम बॉर्डर की समस्या को सुलझा सकें। 
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम मामले की प्रगति से संतुष्ट हैं। मुद्दे को हल करने के लिए क्षेत्रीय समितियां बनाएंगे। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि मुद्दे को जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद बीते कई वर्षों से लंबित है। इसको लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में इस मामले में दोनों राज्यों के मंत्रियों का एक दल आइजोल में मिला था। पिछले साल नवंबर में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दोनों राज्यों के सीएम दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मिले थे।

पिछले साल जुलाई में दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसमें असम के सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए असम और मिजोरम के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठकें आयोजित हुई थीं।


पीएम मोदी से मिले सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में एक असमिया शब्दकोश 'हेमकोश' का पहला ब्रेल संस्करण प्रधानमंत्री को उपहार के तौर पर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed