फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Live update : Amit Shah takes part in the Pran Pratishtha Mahotsav at Maha Mrityunjay Temple in Nagaon CM Sarbananda Sonowal

असम में बोले अमित शाह, भाजपा की यात्रा तब पूरी होगी, जब असम जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाला राज्य बनेगा

Thu, 25 Feb 2021 01:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Assam Live update : Amit Shah takes part in the Pran Pratishtha Mahotsav at Maha Mrityunjay Temple in Nagaon CM Sarbananda Sonowal
अमित शाह - फोटो : ANI

असम में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को वहां पहुंचे। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा की यात्रा तभी पूरी होगी, जब वह पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाला राज्य बनकर उभरेगा।

विज्ञापन


असम दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह ने नागांव में महा मृत्युंजय मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

शाह ने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव ने दूरदृष्टि के साथ पूरे पूर्वी क्षेत्र को भारत के साथ जोड़ने का प्रयास किया। महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन के वक्त कहा था कि असम सही में भाग्यशाली है कि यहां 500 साल पहले शंकरदेव जी ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि असम में 15 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही मगर कभी श्रीमंत शंकर देव जी की भूमि को उन्होंने पुण्य स्थली मानकर उसमें एक स्मारक बनाने का काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने उत्तर पूर्व में विकास की शुरुआत की : शाह 
उन्होंने कहा कि आपने भाजपा को मौका दिया और हमारे दोनों नेताओं ने श्रीमंत शंकर देव जी के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई है। पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं।

अमित शाह ने कहा कि जो असम पहले हथियार, आंदोलन के लिए जाना जाता था, वहां बोडो लैंड का समझौता हुआ। नरेंद्र मोदी ने पांच साल में करीब 35 बार उत्तर पूर्व का दौरा कर यहां के विकास कार्यों को गति दी। बाढ़ के कारण यहां लाखों लोग अपने घर को छोड़कर जाने के मजबूर होते हैं। उन्होंने ने कहा कि सैटेलाइट के माध्यम से ऐसे स्थान ढूंढे गए हैं, जहां से पानी को डायवर्ट करके बड़े-बड़े तालाब बनाए जाएंगे, सिंचाईं की व्यवस्था की जाएगी, पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे और असम को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा।


शाह ने कहा कि असम आंदोलन के वक्त जिस कांग्रेस ने असम ये युवाओं पर गोली चलाई, इसको जिताने के लिए आंदोलन करने वाले अलग-अलग नाम से भाजपा के वोट काटने के लिए खड़े हुए हैं। उनका मकसद है कांग्रेस को जिताना और सभी को मालूम है कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed