फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: investigation orders over a bajrang dal leader saying to beat hindus who will go to church on Christmas

बजरंग दल के नेता ने दी थी क्रिसमस पर चर्च जाने वाले हिंदुओं को पीटने की धमकी, जांच के आदेश जारी

Sun, 06 Dec 2020 10:13 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिलचर (असम)
पीटीआई, सिलचर (असम) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Dec 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Assam: investigation orders over a bajrang dal leader saying to beat hindus who will go to church on Christmas
बजरंग दल - फोटो : सोशल मीडिया

असम के कछार जिला प्रशासन ने पुलिस से कहा है कि वह बजरंग दल के एक स्थानीय नेता के कथित भड़काऊ भाषण की जांच करे जिसमें क्रिसमस समारोह के दौरान चर्च जाने वाले हिंदुओं को पीटने की धमकी दी गई है। भगवा संगठन के नेता के एक वायरल वीडियो पर गौर करते हुए रविवार को कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है । हालांकि, हम वीडियो देखने के बाद घटना की जांच कर रहे हैं।' बजरंग दल के कछार प्रभारी मिथुन नाथ ने तीन दिसंबर को संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था कि क्रिसमस के दौरान किसी भी हिंदू को चर्च में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन



वीडियो में मिथुन नाथ को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हिंदुओं को पीटा जाएगा। ईसाई हमारे मंदिरों को बंद कर देंगे और हम उनके चर्चों में मस्ती करने जाएंगे... मैं ऐसे हिंदुओं की निंदा करता हूं । उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।' मिथुन नाथ ने कहा था, 'हम आज यह घोषणा करते हैं कि क्रिसमस पर किसी भी हिंदु को चर्च में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई चर्च जाता है तो बजरंग दल अपना जवाब देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ईसाई बहुल मेघालय की राजधानी शिलांग में रामकृष्ण मिशन से जुड़े विवेकानंद केंद्र को कथित तौर पर बंद किए जाने का जिक्र कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed