{"_id":"66e1863eaff5b9017b025bee","slug":"assam-infiltration-from-bangladesh-cm-himanta-biswa-sarma-security-forces-pushed-back-people-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Infiltration: 'घुसपैठ की ताक में था शख्स, खदेड़ा'; CM का दावा- सुरक्षाबलों ने इस महीने 18 लोगों को भगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Infiltration: 'घुसपैठ की ताक में था शख्स, खदेड़ा'; CM का दावा- सुरक्षाबलों ने इस महीने 18 लोगों को भगाया
Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भारत में अवैध रूप से घुसने की ताक में लगे शख्स को असम पुलिस ने वापस खदेड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस महीने अब तक 18 ऐसे घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, अवैध तरीके से घुसने की ताक में लगे एक बांग्लादेशी को असम पुलिस ने वापस खदेड़ दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में घुसपैठ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है। सीएम सरमा के मुताबिक इस महीने अब तक 18 घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है। एक्स पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक तोयू शेख को करीब 1.45 बजे वापस भेज दिया गया। सुरक्षाबल मुस्तैद हैं और भारतीय सीमा में घुसपैठ की हर कोशिश का माकूल जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अगस्त के अंत तक 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस खदेड़ा
सरमा ने बताया कि रविवार को भी दो बांग्लादेशी नागरिकों को वापस खदेड़ा गया था। इसके अलावा सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने चार सितंबर के बाद से 17 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया। मुख्यमंत्री के दावे के मुताबिक बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने, राजनीतिक उथल-पुथल और जनाक्रोश के बीच अगस्त के अंत तक कई बांग्लादेशी नागरिकों ने घुसपैठ का प्रयास किया। अगस्त के अंत तक 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस खदेड़ा गया।
बांग्लादेश में अशांति, सुरक्षाबलों ने पूर्वोत्तर की 1885 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ाई
सीएम हिमंत के मुताबिक कपड़ा उद्योग में काम करने और दक्षिणी शहरों तक पहुंचने के लिए घुसपैठिए असम के रास्ते भारत में दाखिल होने की ताक में रहते हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश की अशांति के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर की 1885 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के मुताबिक असम पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संवेदनशील हालात के मद्देनजर हाई अलर्ट पर है। सीमा सुरक्षाबल के साथ समन्वय बनाकर घुसपैठ रोकने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
In another alert move by @assampolice, one Bangladeshi national, Toyu Shaikh was intercepted and pushed back to Bangladesh at 01:45 AM.
विज्ञापन
Our forces are on high alert at the border and we will prevent any attempt of infiltration into Indian territory.
Good job Team! pic.twitter.com/T00Sb6x2Wl — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 11, 2024