{"_id":"5bb372a7867a557ff265f17a","slug":"assam-govt-will-sent-back-rohingyas-to-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजेगी असम सरकार, अवैध तरीके से घुस आए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजेगी असम सरकार, अवैध तरीके से घुस आए थे
अमर उजाला ब्यूरो, गोवाहाटी
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rohingya
असम सरकार अवैध रूप से राज्य में घुसने वाले म्यांमार के सात रोहिंग्या शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजेगी। बराक घाटी के कछार जिले में सिलचर सेंट्रल जेल में रहने वाले इन लोगों को चार अक्तूबर को वापस भेजा जाएगा। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि असम की विभिन्न जेलों में 32 ऐसे म्यांमारी नागरिक रह रहे हैं। अदालत ने इनको विभिन्न मामलों में सजा सुनाई थी। इनमें से कइयों की सजा अब पूरी हो चुकी है। जिन सात लोगों को चार अक्तूबर को वापस भेजा जाना है वे पांच साल से ज्यादा समय से जेल में रह रहे थे।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि रोहिंग्या नागरिकों को मणिपुर के म्यांमार से लगे सीमावर्ती शहर मोरे होकर वापस भेजा जाएगा।