Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam govt to appoint special public prosecutor only for hearing of Zubeen Garg's death case: CM

Assam: जुबीन गर्ग की मौत का केस तेजी से सुलझाने में जुटी असम सरकार; सीएम बोले- विशेष सरकारी वकील होंगे नियुक्त

Thu, 16 Oct 2025 07:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 16 Oct 2025 07:32 PM IST
सार

असम सरकार दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में तेजी से कार्रवाई करने में जुट गई है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार इस मामले में विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति करेगी। वहीं सरकार गौहाटी हाईकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील करेगी।

विज्ञापन
Assam govt to appoint special public prosecutor only for hearing of Zubeen Garg's death case: CM
गौहाटी हाईकोर्ट से असम सरकार की अपील - फोटो : ANI

विस्तार

असम सरकार ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले को तेजी से निपटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस केस की सुनवाई के लिए एक विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही सरकार गौहाटी हाई कोर्ट से अपील करेगी कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए, ताकि मुकदमे की कार्यवाही जल्द पूरी हो सके। सरकार चाहती है कि इस मामले में किसी भी तरह की देरी न हो और सच जल्द सामने आए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर कानूनी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-US Ties: 'पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर बोला MEA
विज्ञापन


सीएम सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांच में ज्यादा समय लगने की शिकायतों के कारण यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जांच नवंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी और आरोपपत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में दाखिल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिन बाद श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं राहुल- सीएम हिमंत
सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 28 दिन बाद जुबीन को श्रद्धांजलि देने आने पर कहा, देर से ही सही, लेकिन बेहतर है। उन्होंने कहा कि हम राहुल के दौरे का स्वागत करेंगे। सीएम सरमा ने आरोप लगाया कि भूपेन हजारिका की मौत के समय भी कांग्रेस का कोई सीनियर लीडर नहीं आया था।

बक्सा जेल हिंसा पर एनएचआरसी में शिकायत
कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने गायक जुबीन के आरोपियों को बक्सा जेल ले जाते समय हुई हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में असम सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज में नागरिकों और पत्रकारों के घायल होने के बावजूद जांच का एलान न होने पर चिंता व्यक्त की है।


जुबीन के सम्मान में ब्रह्मपुत्र घाटी फिल्म फेस्टिवल स्थगित
गायक जुबीन गर्ग के निधन पर शोक के कारण 10वां ब्रह्मपुत्र घाटी फिल्म फेस्टिवल (बीवीएफएफ) स्थगित कर दिया गया है। यह उत्सव दिसंबर 4 से 7 तक होना था। अब इसे 2026 में कभी भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Politics: 'शिंदे और अजित गुट के विधायक भाजपा में हो जाएंगे शामिल', एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार का बड़ा दावा

मशहूर गायक जुबीन गर्ग की बीते 19 सितंबर को सिंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण में शामिल होने सिंगापुर गए थे, जहां समुद्र में तैराकी के दौरान उनकी मौत हो गई। जुबीन की मौत की जांच सीआईडी की विशेष जांच टीम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed