फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam govt demolishes houses of rape accused, others

Assam: असम सरकार की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन पर किया था अतिक्रमण

Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
सार

Assam: असम के गोलपारा जिले में पांच लोगों के घरों को ढहाया गया है। इनमें तीन लोगों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि सभी ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। 

विज्ञापन
Assam govt demolishes houses of rape accused, others
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गोलपारा जिले में पांच लोगों के घरों को ढहाया गया है। इनमें तीन लोगों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि सभी ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। जिला प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपियों ने तांगाबाड़ी गांव में सरकारी जमीन पर अपने घर बनाए थे। इस मामले में सभी को पहले भी नोटिस जारी किया गया था। अधिकारी ने आगे बताया कि नोटिस का पालन न करने पर सरकार द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


तीन लोगों पर नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिन पांच लोगों के घरों को ढहाया गया, उनमें से तीन लोगों पर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप है। इसी मामले में तीनों पर मई में एक युवक की हत्या का भी आरोप है। अधिकारी ने दावा किया कि दुष्कर्म और हत्या के मामलों की वजह से उनके घरों को क्षतिग्रस्त नहीं किया गया। आपराधिक मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि घरों को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था।   
विज्ञापन


शनिवार को थमाया गया था नोटिस- स्थानीय निवासी
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को शनिवार को नोटिस थमाया गया था जबकि, अधिकारी दावा कर रहे हैं नोटिस 15 दिन पहले दिया गया था। कंक्रीट और टीन की छतों वाले घरों को ढहाने के लिए बुलडोजर तैनात किए गए। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई को हुई थी दुष्कर्म की वारदात
बता दें कि इस वर्ष तीन मई को तीन लोगों ने दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लड़कियों के गांव वालों आरोपियों के गांव वालों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और 17 मई को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य के पर्यटन मंत्री जयंता मल्ला ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की थी और कहा था कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed