फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam flood situation improves, but six more people die

Flood: असम में बाढ़ के हालात सुधरने के बाद भी सोमवार को छह लोगों की मौत, सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 08 Jul 2024 11:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 08 Jul 2024 11:20 PM IST
सार

Flood: अभी भी असम के 27 जिलों में बाढ़ से करीब 19 लाख से लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Assam flood situation improves, but six more people die
असम में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

असम में बाढ़ के हालातों में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। इसके बाद भी सोमवार को छह लोगों की मौत हो गई। अभी भी असम के 27 जिलों में बाढ़ से करीब 19 लाख से लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार धुबरी जिले के बिलासीपाड़ा और अगामोनी क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, गोलपाड़ा के बालीजन, गोलाघाट के बोकाखाट, शिवसागर के देमो और गोलाघाट के डेकियाजुली क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति बाढ़ के बहाव में बह गए। 

विज्ञापन


इस वर्ष भारी बारिश और बाढ़ के कारण 85 लोगों की मौत
रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष, असम में बाढ़ और भारी बारिश के बीच कुल 85 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा बाढ़ की वजह से अभी भी 18,80,700 लोग प्रभावित हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं का धुबरी जिले में सबसे अधिक असर देखने को मिला है। अकेले धुबरी जिले में 4.75 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कछार जिले में 2.01 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा बारपेटा जिले में कुल 1.36 लाख लोग प्रभावित हैं।  
विज्ञापन


इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि असम और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य प्रशासन, 25 जिलों में 543 राहत शिविरों पर नजर बनाए हुए हैं। इन 25 जिलों में कुल 3,45,500 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में अभी 3,154 गांव जलमग्न
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के अलग अलग क्षेत्रों से करीब 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।  सभी जिलों में राहत शिविरों में रह रहे लोगों को राशन और पानी की सुविधा लगातार दी जा रही है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, असम में अभी 3,154 गांव जलमग्न हैं। इस वजह से 49,014.06 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुचा है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई तटबंध, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed