फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood, Four Police Personnel washed away in flood waters in Central Assam Kampur area

Assam Flood: असम की जानलेवा बाढ़ में बह गए चार पुलिसकर्मी, कांस्टेबल का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

Mon, 20 Jun 2022 09:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Jun 2022 09:32 AM IST
सार

असम में बाढ़ से बदतर हालात के बीच पिछले 24 घंटे में कुल नौ लोगों की डूबने और भूस्खलन की वजह से मौत हो गई, वहीं आठ अब भी लापता हैं।

विज्ञापन
Assam Flood, Four Police Personnel washed away in flood waters in Central Assam Kampur area
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : Social media

विस्तार

असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस साल  71 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कई लोग तो बेघर हो गए हैं। इनसब के बीच असम के कामपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाढ़ का जायजा लेने गए चार पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो पुलिस कर्मी- एक कांस्टेबल और एक अधिकारी शामिल थे। कांस्टेबल का शव तो बरामद हो गया है जबकि लापता पुलिस अधिकारी समेत दो और पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


असम के ये जिले सबसे अधिक प्रभावित
केवल बरपेटा जिले में अकेले 7.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, कामपुर में 4 लाख, दरंग 3.54 लाख, बजाली में 3.52 लाख, होजाई में 1.25 लाख और बंगाईगांव में 1.13 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश भूटान में लगातार बारिश की वजह से असम समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन


असम के सीएम आज अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बाढ़ की स्थिति और आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों (डीसी), उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) एवं एसडीओ के साथ बैठक करेंगे। ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए, मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों, डीसी और सिविल एसडीओ से 20 जून को सुबह 9.30 बजे से वीसी के माध्यम से अपने कार्यालय से जुड़ूंगा। भारतीय सेना ने लगातार चौथे दिन बाढ़ राहत अभियान जारी रखा, रविवार को अधिकारियों को सूचित किया। असम के सात जिलों में खराब मौसम की स्थिति में लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed